भारतीय घरेलू क्रिकेट में एक ऐसा रिकॉर्ड बना है, जिसकी कल्पना भी कम ही लोग कर सकते थे। अरुणाचल प्रदेश के युवा बल्लेबाज़ आकाश चौधरी ने रणजी ट्रॉफी में मेघालय के खिलाफ मैच में सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक ठोककर इतिहास रच दिया। आकाश तेज़ी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से ऐसा कारनामा कर दिखाया जो आज तक फर्स्ट क्लास या इंटरनेशनल क्रिकेट में भी कोई नहीं कर पाया था। आकाश, अरुणाचल प्रदेश की पारी में छठवां विकेट गिरने के बाद मैदान पर उतरे और आते ही बड़े शॉट खेलने शुरू कर दिए। उन्होंने अपनी नाबाद 50 रन की पारी सिर्फ 14 गेंदों में पूरी की, जिसमें उन्होंने 8 गगनचुंबी छक्के जड़े। हालांकि सबसे हैरानी की बात यह रही कि उनका अर्धशतक सिर्फ 11 गेंदों में ही पूरा हो गया, जो किसी भी स्तर के क्रिकेट में अब तक का सबसे तेज़ रिकॉर्ड है। इससे पहले फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड आयरलैंड के वेन व्हाइट के नाम था, जिन्होंने 2012 में 12 गेंदों में 50 रन बनाए थे। इंटरनेशनल क्रिकेट में भी कोई खिलाड़ी 11 गेंदों में हाफ-सेंचुरी नहीं लगा पाया है। युवराज सिंह ने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था, जबकि वनडे में यह रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स और मैथ्यू फोर्ड के नाम है।
रणजी ट्रॉफी में धमाका: अरुणाचल के आकाश चौधरी ने 11 गेंदों में ठोका सबसे तेज़ अर्धशतक
-
By DigitalDesk
- Categories: मनोरंजन, मुख्य समाचार
- Tags: #AkashChaudhary #RanjiTrophy #DomesticCricket #CricketRecords #ArunachalPradesh #FastestFifty #CricketNews #BreakingSportsNews
Related Content
नई दिल्ली ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: सभी के लिए लाभकारी वैश्वीकरण को बढ़ावा
By
DigitalDesk
September 15, 2026
शी चिनफिंग का बुनियादी अनुसंधान मजबूत करने पर लेख 'छ्यूशी ' पत्रिका में प्रकाशित होगा
By
DigitalDesk
September 15, 2026
Gold Silver Price15: सितंबर को सोना हुआ सस्ता, चांदी के भाव स्थिर; खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट
By
DigitalDesk
September 15, 2026
BRICSS ummit: ब्रिक्स डिनर के शाकाहारी मेन्यू पर राहुल गांधी का सवाल, खाने को लेकर क्यों छिड़ी नई सियासत?
By
DigitalDesk
September 15, 2026
सेवा से संकल्प तक… मोदी के 25 साल के सफर को MP में जनभागीदारी से जोड़ने की तैयारी
By
DigitalDesk
September 15, 2026