Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य महाराष्ट्र

महाराष्‍ट्र में महापॉलिटिकल खेल!, भतीजा पास चाचा फेल!, शिंदे सरकार में डिप्टी सीएम बने अजित पवार

DigitalDesk by DigitalDesk
July 2, 2023
in महाराष्ट्र, मुख्य समाचार, मुंबई, राजनीति
0
Ajit Pawar Deputy CM
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

महाराष्ट्र की सियासत में लगता है जून जुलाई का महीना खास उथलपुथल भरा होता है। महाराष्ट्र में सियासी घमासान के बीच अजीत पवार को राज्य का नया डिप्टी सीएम बनाया गया है। इसके साथ ही एनसीपी के नौ विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। जिनमें सुनील वलसाड, धर्मराव अत्राम, अदिति तटकरे, छगन भुजबल, हसन मुश्रीफ, धनंजय मुंडे, दिलीप वलसे पाटिल, अनिल पाटिल के नाम शामिल हैं।

  • महाराष्‍ट्र में महापॉलिटिकल ड्रामा
  • राजभवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
  • शिंदे सरकार में शामिल हुए अजित पवार
  • पावर में अजित पवार, शिंदे सरकार में बने डिप्टी सीएम
  • महाराष्ट्र् सरकार में अब दो डिप्टी सीएम
  • छगन भुजबल बने शिंदे सरकार में मंत्री
  • एक घंटे पहले थे नेता विपक्ष
  • एक घंटे बाद डिप्टी सीएम बने अजित पवार
  • विपक्षी एकता को झटका

बता दें अब 2 जुलाई रविवार को फिर सियासी घमासन मच गया जब एनसीपी नेता अजित पवार अचानक राज्यपाल रमेश बैस से मिलने राजभवन जा पहुंचे। इसके कुछ देर में महाराष्‍ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के साथ डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी राजभवन जा पहुंचे। सियासी घमासान में नया मोड उस समय आया जब राज्यपाल रमेश बैस ने अजीत पवार को डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई। इसके साथ ही एनसीपी के छगन भुजबल ने भी शिंदे सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही  एनसीपी नेता धनंजय मुंडे ने भी शिदें कैबिनेट में बतौर मंत्री पद की शपथ ली। उनके बाद महिला विधायक अदिति तटकरे को शपथ ग्रहण कराई गई। वहीं अजित पवार और छगन भुजबल के बाद कभी राज्य के गृहमंत्री रहे दिलीप वलसे पाटिल को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री रहे वलसे को शरद पवार का करीबी माना जाता है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026
  • छगन भुजबल ने ली मंत्री पद की शपथ
  • धनंजय मुंडे, अनिल पाटिल बने मंत्री
  • अदिति तटकरे ने ली मंत्री पद की शपथ
  • दिलीप वलसे पाटिल ने ली शपथ
  • धनंजय मुंडे, अनिल पाटिल ने ली मंत्री पद की शपथ
  • अजीत पवार गुट का 40 विधायकों के समर्थन का दावा
  • प्रदेश अब और तेजी से भागेगा- शिंदे
  • अजित पवार के आने से सरकार को होगा फायदा
  • महाराष्ट्र में आज से ट्रिपल इंजन की सरकार-शिंदे

शिंदे सरकार के समर्थन में 35 विधायकों की सूची सौंपी

सूत्रों की माने तो अजीत पवार ने राजभवन पहुंचकर एनसीपी के 35 विधायकों के शिंदे सरकार को समर्थन वाली चिट्ठी राज्यपाल रमेश बैस को सौंपी।  बता दें राजभवन में महाराष्ट्र के राज्यपाल  ने अजीत पवार को शपथ दिलाई। महाराष्ट्र राजभवन में सीएम एकनाथ शिंदे के साथ डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे। इसके साथ ही अजीत पवार के साथ एनसीपी के नौ विधायक भी सीएम एकनाथ शिंदे के साथ खडे़ नजर आए। एनसीपी से सूत्रों का कहना है अजित पवार के साथ राजभवन गए कुछ विधायक दरअसल पटना में विपक्षी एकता बैठक में राहुल गांधी के साथ मंच साझा करने के साथ उन्हें सहयोग करने के शरद पवार के एकतरफाष् फैसले से नाराज बताए जा रहे थे।

जून 2022 में शिंदे ने की थी शिवसेना से बगावत

बता दें पिछली बार जून में एकनाथ शिंदे ने बगावत की थी और महाविकास अघाड़ी सरकार गिर गई। शिंदे सीएम बने। अब एक बार फिर महाराष्ट्र् की सियासत में महा पॉलिटिकल ड्रामा सामने दिखाई दे रहा है। जून में एनसीपी मुखिया शरद पवार ने इस्तीफा देकर सियासी हड़कंप मचा दिया था। किसी तरह शरद पवार माने और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले के साथ प्रफुल्ल पटेल को नया कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।

बीजेपी और शिंदे पर लगे आरोप

इस सियासी उलटफेर को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने निशान साधा और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका में जिस लोकतंत्र की जननी के बारे में बात कर रहे थे। वह यही है। इस बीच शिवसेना यूटीबी से राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी बीजेपी को निशाने पर लिया। चतुर्वेदी ने कहा है कि भाजपा देश में वैचारिक गठबंधन की बात करने वाली आखिरी पार्टी होनी चाहिए। ये नेता  सिर्फ राजनीतिक अवसरवादी हैं। वे वो हैं जो किसी भी कीमत पर सत्ता चाहते हैं। उन्होंने कहा महाराष्ट्र में जो विधायक भ्रष्ट थे और जेल गए थे। अब वे मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर रहे हैं।

Post Views: 143
Tags: Ajit Pawar Deputy CMMaharashtraNCP chief Sharad PawarShinde Govt.
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version