अंतिम यात्रा’ पर पर निकले अजित दादा… समर्थकों की आंखें हुई नम… आंखों से दे रहे श्रद्धांजलि , कुछ ही देर में होगा अंतिम संस्कार
बारामती, महाराष्ट्र।बारामती में लैंडिंग के दौरान एक विमान हादसे में का शिकार हुए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। अजित दादा अपनी अंतिम यात्रा पर निकल चुके हैं और समर्थकों की आंखें नाम है।
सूबे की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने अपने डिप्टी सीएम के दुखद निधन पर तीन दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है.. आज गुरुवार को बारामती में अजित पवार का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
यह वही बारामती है जो अजीत पवार का राजनीतिक गढ़ रही है। यहां से कई बार अजीत पवार विधानसभा और लोकसभा का चुनाव जीतकर अपने क्षेत्र की जनता की आवाज को बुलंद करते रहे हैं है। अजीत पवार के अंतिम संस्कार में कई सीनियर नेताओं के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।
बता दें महाराष्ट्र के एनसीपी नेता और उपमुख्यमंत्री अजित पवार को ले जा रहा एक निजी चार्टर्ड विमान बुधवार 28 जनवरी की सुबह बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसा उस समय हुआ जब विमान रनवे के पास उतर रहा था। दुर्घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विमान एयरपोर्ट के पास ताऊपट्टी क्षेत्र में गिरा और टकराते ही उसमें भीषण आग लग गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विमान खेत में गिरने के बाद पूरी तरह आग की चपेट में आ गया था और कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हो गया। जिसमें अजित पवार सहित पांच लोगों की जान चली गई।