BHOPAL 90 डिग्री ROB मामला…सीएम डॉ.मोहन यादव ने की बड़ी कार्रवाई…आठ इंजीनियर्स के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन

Aishbagh 90 degree ROB case CM Mohan Yadav took major action against eight engineers

ऐशबाग 90 डिग्री आरओबी मामला…सीएम डॉ.मोहन यादव ने की बड़ी कार्रवाई…आठ इंजीनियर्स के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के ऐशबाग आरओबी के निर्माण में हुई गंभीर लापरवाही पर संज्ञान लिया है। इस मामले में संज्ञान लेकर सीएम ने जांच के आदेश दिए थे। इसके साथ ही जांच रिपोर्ट के आधार पर सीएम ने लोक निर्माण विभाग के आठ इंजीनियर्स के खिलाफ कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में दो मुख्य अभियंता चीफ इंजीनियर जी.पी. वर्मा और संजय खांडे, दो कार्यपालन यंत्री जावेद शकील और शबाना रज्जाक डिजाइन के साथ एक सहायक यंत्री शानुल सक्सेना डिजाइन, अनुभागीय अधिकारी रवि शुक्ला तथा उपयंत्री उमाशंकर मिश्रा को सीएम डॉ.मोहन यादव ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने एक सेवानिवृत्त अधीक्षण यंत्री एम.पी. सिंह के विरुद्ध विभागीय जांच प्रारंभ करने के ​भी निर्देश दिए हैं। इसी के साथ ऐशबाग आरओबी की त्रुटिपूर्ण डिज़ाइन पेश करने पर निर्माण एजेंसी के साथ डिज़ाइन कंसल्टेंट दोनों को ही ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है।

Exit mobile version