इमर्जेंसी गेट की 11ए सीट की जबर्दस्त डिमांड
बीते 12 जून को अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश Air India plane crash हो गया था, जिसमें 260 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में रमेश विश्वास नाम के एक पैसेंजर की चमत्कारिक रूप से जान बच गई थी। विश्वासकुमार इस हवाई जहाज में सीट नंबर ’11ए’ पर बैठे थे। यह सीट इमर्जेंसी एग्जिट के पास थी। इसके बाद से ही इस सीट की डिमांड बढ़ गई है। हवाई पैसेंजर अब इस सीट के लिए एक्स्ट्रा चार्ज देने को तैयार हैं।
- 12 जून को हुआ था अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश
- जिसमें 260 लोगों की हो गई थी मौत
- हादसे में बची थी रमेश विश्वास नाम के एक पैसेंजर की जान
- विश्वासकुमार हवाई जहाज में सीट नंबर ’11ए’ पर बैठे थे
- इमर्जेंसी एग्जिट के पास थी यह सीट
- हादसे के बाद से ही बढ़ गई इस सीट की डिमांड
- पैसेंजर इस सीट के लिए एक्स्ट्रा चार्ज देने को तैयार
ट्रैवल एजेंट्स बताते हैं कि इस सीट की डिमांड इतनी बढ़ गई है कि पैसेंजर इसके लिए 3 हजार से लेकर 7 हजार रुपए का एक्स्ट्रा चार्ज तक देने के तैयार हैं। इतना ही नहीं जिन विमान यात्रियों को यह 11ए सीट मिल रही है वे अब इस सीट पर बैठने के बाद स्क्रीन शॉट्स भी सोशल मीडिया में जमकी शेयर कर रहे हैं। धवल मुंगरा की माने तो गुजरात के राजकोट स्थित आरवी हॉलीडे ट्रैवल एजेंसी अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद से इमजेर्सी एग्जिट के पास की सीट 11ए की भारी डिमांड है। हालांकि, अलग-अलग उड़ानों में इमजेर्सी एग्जिट अलग-अलग जगहों पर होती है और टिकट संख्या भी अलग-अलग होती है। लेकिन, सीट संख्या चाहे जो भी हो, लेकिन Passengers अब emergency gate के पास वाली seats की Passengers are demanding .डिमांड कर रहे हैं।
घरेलू उड़ानों में भी ऐसे टिकटों की डिमांड बढ़ी-धवल मुंगरा ने आगे कहा-इंटरनेशनल ही नहीं, घरेलू उड़ानों में भी ऐसे टिकटों की डिमांड बढ़ी है। हमारे यहां 10 में से 7 यात्री ऐसे टिकट की मांग कर रहे हैं। यात्री इस सीट के लिए 3,000 रुपये से 7,000 रुपए अधिक चुकाने को भी तैयार हैं। हालांकि, इन सीटों की कीमतें एयरलाइंस के अनुसार अलग-अलग होती हैं। कहा जाता है कि इस सीट पर प्लेन के पैसेंजर के लिए हादसा या अनहोनी की स्थिति में जान बचाना आसान होता है। इसके अतिरिक्त इस 11ए सीट के पास काफी स्पेस भी होता है। जिससे कई घंटों की यात्रा करने वाले पैसेंजर्स यहां पर पैर फैलाकर आराम से बैठ सकते हैं।
क्या विमान हादसे के बाद एग्जिट-गेट Exit-Gate के पास वाली सीटों के दाम बढ़ गए हैं? इस सवाल के जवाब में अहमदाबाद स्थित कॉन्फर्ट ट्रैवल के मालिक का कहना है हां… विमान हादसे के बाद प्लेन की इस 11ए सीट की डिमांड तेजी से बढ़ी है। हालांकि यह अलग बात है कि सभी सीटें आमतौर पर पहले ही बुक हो जाती हैं। विमान में मनचाही सीट के लिए यात्रियों से करीब 2500 से 3000 रुपए तक का अतिरिक्त शुल्क लिया जाता है। लेकिन अब तो कई पैसेंजर उेसे हैं जो इसके लिए पांच हजार रुपए तक अतिरिक्त देने तैयार हैं। उन्होंने बताया हमारे यहां कई पैसेंजर यह सीट बुक करने की रिक्वेस्ट कर रहे हैं।