बेंगलुरु। एयर इंडिया की एक फ्लाइट पिछले कुछ दिनों से बेहद चर्चा में है। उड़ान में एक बुजुर्ग महिला पर पेशाब (Air India PeeGate) करने वाली घटना सोशल मीडिया पर भी वायरल थी। दोषी व्यक्ति मुंबई का रहनेवाला था और उसका नाम शंकर मिश्र है, जिसको आज दिल्ली पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया।
26 नवंबर 2022 की थी घटना
वह घटना के सार्वजनिक होने के बाद से ही फरार था और उसका पता लगाने के लिए लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया था। यह घटना 26 नवंबर 2022 को घटित हुई थी, लेकिन रिपोर्ट 4 जनवरी 2023 को दर्ज हुई। शंकर पर आरोप है कि 26 नवंबर को न्यूयॉर्क-दिल्ली एयर इंडिया की फ्लाइट AI-102 में, नशे में धुत शंकर मिश्रा ने कथित तौर पर अपनी पैंट की जिप खोली और बिजनेस क्लास में बैठी एक बुजुर्ग महिला पर पेशाब किय।
बाद में उसकी महिला से ह्वाट्सएप पर चैट भी हुई है। उसने महिला से विनती की है कि उसकी पुलिस रिपोर्ट न हो, क्योंकि इससे उसकी जिंदगी पर असर पड़ेगा।





