Air India हादसे में चौंकाने वाला मोड़ – क्या फ्यूल स्विच बंद होने से बंद हुए दोनों इंजन?

12 जून को अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया AI-171 विमान हादसे की जांच में बड़ा खुलासा हो सकता है। प्रारंभिक रिपोर्ट में संकेत मिले हैं कि टेक-ऑफ के ठीक 30 सेकेंड बाद विमान ने ऊंचाई खो दी और मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से टकरा गया। 242 यात्रियों में से 241 की मौत हुई थी। अब फ्यूल कंट्रोल स्विच से जुड़ी गड़बड़ी इस हादसे की सबसे बड़ी वजह मानी जा रही है।

हादसे के सेकेंड्स में टूटी ज़िंदगी
वायरल वीडियो और चश्मदीदों के अनुसार, विमान ने सामान्य टेक-ऑफ किया लेकिन चंद सेकेंड बाद ही उसने तेजी से ऊंचाई खो दी। विमान में मौजूद ईंधन की मात्रा अधिक थी, जिससे हॉस्टल से टकराने के बाद जोरदार विस्फोट हुआ और आग लग गई। हादसे की भयावहता इतनी थी कि केवल एक व्यक्ति ही जीवित बच पाया।

दोनों इंजन का अचानक बंद होना
पूर्व फाइटर पायलट और एयरोस्पेस एनालिस्ट ब्योर्न फेर्म के अनुसार, दोनों इंजन का एक साथ फेल होना बेहद दुर्लभ स्थिति है। वायरल वीडियो में किसी प्रकार का धुआं नहीं दिखा, जिससे बर्ड हिट या आग जैसी सामान्य आशंकाएं कम हो गई हैं। यह तकनीकी विफलता किसी गंभीर त्रुटि की ओर इशारा करती है।

फ्यूल स्विच की गड़बड़ी बनी केंद्र
मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, जांच दल को संकेत मिले हैं कि कॉकपिट में मौजूद फ्यूल कंट्रोल स्विच टेक-ऑफ के तुरंत बाद बंद हो गए थे। यह अब तक साफ नहीं है कि यह मानवीय भूल थी या तकनीकी गड़बड़ी। यदि दोनों फ्यूल स्विच एकसाथ कटऑफ पॉजिशन पर चले गए, तो इंजन कुछ ही सेकेंड्स में बंद हो सकते हैं – और वही इस हादसे में हुआ भी।

 

Exit mobile version