AI से खतरे में कौन सी जॉब? Microsoft ने जारी की 40 नौकरियों की लिस्ट

AI से खतरे में कौन सी जॉब? Microsoft ने जारी की 40 नौकरियों की लिस्ट

AI से सबसे ज्यादा खतरे में हैं ये नौकरियां
Microsoft की नई रिसर्च ने साफ किया है कि AI का असर किस जॉब पर सबसे ज्यादा पड़ रहा है। स्टडी में Bing Copilot के 2 लाख चैट्स को एनालाइज करके यह बताया गया है कि रिसर्च, राइटिंग और कम्युनिकेशन वाली नौकरियों में AI सबसे ज्यादा उपयोगी साबित हो रहा है। इसका मतलब ये नहीं कि AI सीधे जॉब्स छीन रहा है, लेकिन इससे काम करने का तरीका जरूर बदल रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इंटरप्रेटर, ट्रांसलेटर, पत्रकार, राइटर, टेलीमार्केटर, कॉल सेंटर कर्मचारी, एडिटर, पब्लिक रिलेशन स्पेशलिस्ट, वेब डेवलपर्स, डेटा साइंटिस्ट जैसे प्रोफेशन सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। यानी जो भी काम टेक्स्ट जनरेशन, रिसर्च या कस्टमर इंटरैक्शन पर आधारित है, वहां AI बड़ा रोल निभा सकता है।

AI से सबसे कम प्रभावित हैं ये प्रोफेशन
इस रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि कुछ नौकरियां ऐसी भी हैं जिन पर AI का बहुत कम असर होगा। ये वे जॉब्स हैं जिनमें फिजिकल स्किल, क्रिएटिविटी, इमोशनल इंटेलिजेंस या इंसानी टच की जरूरत होती है, जैसे कि प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, हेल्थकेयर वर्कर, कंस्ट्रक्शन वर्कर, या शिक्षक।

Microsoft की स्टडी का मकसद ये दिखाना है कि AI टूल्स का सही इस्तेमाल कैसे जॉब्स को और बेहतर बना सकता है। कंपनियों को अब ये तय करना होगा कि वो AI को जॉब्स को खत्म करने की बजाय उसे एक ‘सहायक’ के रूप में इस्तेमाल करें

यहां Microsoft के मुताबिक वो जॉब्स दी गई हैं जो AI से सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकती हैं:

1. पर्सनल फाइनेंशियल एडवाइजर
2. कंसीयर्ज
3. वेब डेवलपर्स
4. न्यू अकाउंट्स क्लर्क्स
5. मैथमेटिशियन
6. एडवर्टाइजिंग सेल्स एजेंट्स
7. इतिहासकार
8. टिकट एजेंट्स और ट्रैवल क्लर्क्स
9. मॉडल्स
10. टेक्निकल राइटर्स
11. पब्लिक सेफ्टी टेलीकम्युनिकेटर्स
12. आर्काइविस्ट्स
13. राइटर और ऑथर्स
14. न्यूज़ एनालिस्ट्स, रिपोर्टर्स, जर्नलिस्ट्स
15. मार्केट रिसर्च एनालिस्ट्स
16. टेलीफोन ऑपरेटर्स
17. बिजनेस टीचर्स (पोस्ट ग्रेजुएट)
18. डेटा साइंटिस्ट्स
19. स्टैटिस्टिकल असिस्टेंट्स
20. टेलीमार्केटर्स
21. जियोग्राफर्स
22. एडिटर्स
23. पब्लिक रिलेशन स्पेशलिस्ट्स
24. ब्रॉडकास्ट अनाउंसर और रेडियो DJs
25. कस्टमर सर्विस रिप्रेजेंटेटिव्स
26. होस्ट और होस्टेसेज़
27. स्विचबोर्ड ऑपरेटर्स
28. फार्म और होम मैनेजमेंट एजुकेटर्स
29. पैसेंजर अटेंडेंट्स
30. मैनेजमेंट एनालिस्ट्स
31. CNC टूल प्रोग्रामर्स
32. डेमोंस्ट्रेटर और प्रोडक्ट प्रमोटर्स
33. प्रूफरीडर और कॉपी मार्कर्स
34. पॉलिटिकल साइंटिस्ट्स
35. काउंटर और रेंटल क्लर्क्स
36. लाइब्रेरी साइंस टीचर्स (पोस्ट ग्रेजुएट)
37. इंटरप्रेटर और ट्रांसलेटर
38. इकोनॉमिक्स टीचर्स (पोस्ट ग्रेजुएट)
39. सर्विस सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स
40. ब्रोकरेज क्लर्क्स

 

 

 

Exit mobile version