Friday, July 24, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

गुजरात के आसमान में पक्षियों के साथ पतंगों का डेरा…अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2024 का आगाज

DigitalDesk by DigitalDesk
January 7, 2024
in दिल्ली, मनोरंजन, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Ahmedabad Sabarmati Gujarat International Kite Festival 2024 inaugurated by CM Bhupendra Patel
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

गुजरात में इन दिनों आसमान पर पक्षियों के साथ पतंगें भी नजर आ रही है। दरअसल पर्यटन विभाग की ओर से 14 जनवरी तक अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2024 का आयोजन किया जा रहा है। राजधानी अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर वल्लभ सदन के पास अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

  • सीएम भूपेन्द्र पटेल ने किया पतंग महोत्सव का उदघाटन
  • पर्यटन मंत्री मूलुभाई बेरा भी पतंग के पेंच लड़ाते नजर आए
  • डोर और चकरी लेकर पहुंचे 55 देशों के 153 अंतर्राष्ट्रीय पतंगबाज
  • अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय पतंगबाजों की परेड

राज्य के सीएम भूपेन्द्र पटेल ने रविवार 7 जनवरी को सुबह 8 बजे पतंग महोत्सव का उदघाटन किया। इस दौरान सीएम पटेल पतंगबाजों का उत्साह बढ़ाने के लिए पतंगबाजी पर हाथ आजमाते नजर आए। इस मौके पर राज्य के पर्यटन मंत्री मूलुभाई बेरा भी सीएम के साथ पतंग के पेंच लड़ाते नजर आए। इस पतंग महोत्सव में विश्व के करीब 55 देशों के 153 अंतर्राष्ट्रीय पतंगबाज डोर और चकरी लेकर यहां पहुंचे हैंं। वही देश के 12 राज्यों के पतंगबाज भी इस आयोजन में शामिल हुए। 68 राष्ट्रीय और गुजरात के 23 शहरों के करीब 865 पतंगबाज यहां पहुंचे। पतंगबाज विभिन्न आकार के पतंग लोगों के आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं।

Related posts

Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

Share Market Update: शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन गिरावट, भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी टैरिफ की चिंता से निवेशकों ने बढ़ाई सतर्कता

July 24, 2026
Mahakal Ujjain Update: महाकाल मंदिर में सावन के श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, हर सोमवार व्रत रखने वालों को मिलेगा मुफ्त फलाहार प्रसाद

Mahakal Ujjain Update: महाकाल मंदिर में सावन के श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, हर सोमवार व्रत रखने वालों को मिलेगा मुफ्त फलाहार प्रसाद

July 24, 2026

दरअसल गुजरात के विभिन्न शहरों में पतंग महोत्सव का आयोजन किया है। अहमदाबाद के बाद 8 जनवरी को वडोदरा में, 9 जनवरी को एकता नगर और देवभूमि द्वारका के साथ 10 जनवरी को सूरत और राजकोट के बाद 11 जनवरी को धोरडो और वडनगर, 12 जनवरी को नडाबेट में पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2024 में इस बार खास तौर पर पतंग का इतिहास दर्शाते थीम पर पैवेलियन तैयार किया गया है। पतंग महोत्सव के दौरान राज्य के हस्तकला के कारीगरों की ओर से भी उनके हाथ से बनाई गई वस्तुओं को बेचने के लिए स्टाल लगाए गए हैं। इस उद्देश्य से हस्तकला बाजार के स्टोल और पतंगियों के लिए खान-पान के स्टाल भी लगाए गए। पतंग महोत्सव के दौरान अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय पतंगबाजों की परेड भी आयोजित की गई। इतना ही नहीं पतंग महोत्सव के दौरान 13 जनवरी तक शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया है। गुजरात सरकार के पर्यटन विभाग की ओर से पतंग महोत्सव के आयोजन से देश-विदेश के पर्यटकों की संख्या बढ़ने के साथ ही स्थानीय स्तर पर भी रोजगार के नए अवसर मिले हैं। जिससे राज्य का अर्थतंत्र मजबूत होने के साथ ही पर्यटन विभाग से जुड़े लोगों को रोजगार मिलने से उनके जीवनस्तर में भी सुधार हुआ है।

क्यों मनाया जाता है पतंग महोत्सव
सूर्य जब उत्तरायण में पहुंचता है तो सर्दी गर्मियों में बदलती है। जिसे मकर संक्रांति या उत्तरायण के रूप में जाना जाता है। बता दें उत्तरायण वाले दिन गुजरात के अधिकांश शहरों में लोग सुबह से ही पतंगबाजी के पेंच लड़ाने लगते हैं। आसमान सुबह होने के साथ रात के अंधेरे तक रंग बिरंगी पतंगों से भरा नजर आता है। गुजरात के सभी शहरों में हर कोई पतंग उड़ाने और अपने पड़ोसियों के साथ कॉम्पटीशन करने के लिए छत और सड़क तक भर जाती हैं। खाने के लिए लड्डू, उंधियू और सूरती जामुन पतंगबाजों को मिलते हैं।

1989 से मनाया जा रहा है हर साल पतंग महोत्सव

गुजरात के अहमदाबाद शहर में हर साल उत्तरायण के आधिकारिक उत्सव के रूप में अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव का आयोजन किया जाता है। 1989 से यहां दुनिया भर से मास्टर पतंग निर्माता और उड़ने वाले अपनी अनौखी पतंगों का प्रदर्शन चले आ रहे हैं। यहां ऐसी ऐसी पतंगें देखने को मिलती हैं। यह पतंग आपने कहीं और नहीं देखी होंगी। पिछले कुछ साल के दौरान इंडोनेशिया, अमेरिका,मलेशिया, जापान और चीन में उड़ने वाले ड्रैगन भी यहां लोगों ने देखे। यहां अहमदाबाद के खास पतंग निर्माता भी अपनी पतंगों की प्रदर्शनी लगाते हैं।

Post Views: 413
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

मुख्य समाचार
क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version