अहमदाबाद विमान हादसा: गुजरात शोक के बीच आज होगा राज्य के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार…शाह होंगे शामिल
अहमदाबाद विमान हादसे के 4 दिन बीतने के बाद भी अब तक 250 शवों का DNA सैंपल ही लिया जा सका है। जिसमें 86 की पहचान हो सकी है। वहीं 33 शव परिजन को सौंपे जा चुके हैं। गुजरात सरकार की ओर से एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है। जिसके जरिए सिक्योरिटी के साथ इन शवों को उनके गृहनगर तक पहुंचाया जा रहा है। एक दिन पहले रविवार 15 जून को गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के शव की भी पहचान हो चुकी है। आज चार्टर्ड प्लेन से उनका शव गुजरात के राजकोट ले जाया जा रहा है। यहां पर दोपहर 3 बजे के करीब उनका अंतिम संस्कार होगा। पूर्व सीएम रूपाणी के अंतिम संस्कार में गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे।
अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाले गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का आज दोपहर तीन बजे राजकोट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। रूपाणी का पार्थिव शरीर चार्टर्ड विमान से उनके गृह नगर राजकोट लाया गया है।
रविवार को हुई थी विजय रूपाणी के शव की पहचान
आज चार्टर्ड प्लेन से राजकोट ले जाया गया शव
दोपहर 3 बजे होगा रुपाणी का अंतिम संस्कार होगा
गृह मंत्री शाह होंगे रूपाणी के अंतिम संस्कार में शामिल
229 यात्री (1 जीवित), 10 क्रू सदस्य, 2 पायलट
हॉस्टल और आस-पास के 34 लोग
कुल मृतकों की संख्या 275
DNA पहचान प्रक्रिया – अब तक की प्रगति
प्रक्रिया आंकड़े
कुल शव 275
लिए गए DNA सैंपल 250
मैच हुए DNA 92
सौंपे गए शव 47
अभी शेष पहचान 158+
राज्य सरकार ने शवों को एम्बुलेंस के जरिए सिक्योरिटी सहित गृहनगर पहुंचाने की व्यवस्था की है। परिजनों की सहायता हेतु राज्य हेल्पलाइन और AI कॉल सेंटर लगातार सक्रिय हैं।
घायलों और राहत प्रयासों का विवरण
केवल 1 यात्री चमत्कारिक रूप से जीवित बचा है। घायलों का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। एक दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी के प्रमुख सचिव पीके मिश्रा ने दौरा किया और समीक्षा बैठक की थी। बता दें केंद्र और राज्य सरकार मिलकर दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) और AAI के साथ जांच कर रही हैं।
पूर्व सीएम के बेटे ऋषभ का बयान “ये 270 परिवारों का दुख है”
पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र ऋषभ रूपाणी ने मीडिया से कहा यह सिर्फ उनके लिए नहीं, बल्कि उन सभी 270 परिवारों के लिए अकल्पनीय क्षति है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि सभी मृतकों की आत्मा को शांति मिले। राहत कार्य में लगे डॉक्टर, सिविल डिफेंस, पुलिस और RSS कार्यकर्ताओं का हम आभार व्यक्त करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का इस मुश्किल घड़ी में साथ देने के लिए दिल से धन्यवाद करते हैं।
अहमदाबाद विमान हादसा भारत के विमानन इतिहास की सबसे भीषण घटनाओं में से एक बन चुका है। गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी जैसे वरिष्ठ नेता की मौत ने राज्य को स्तब्ध कर दिया है। शवों की पहचान और राहत कार्य तेजी जारी है, लेकिन यह हादसा लंबे समय तक लोगों की स्मृति में रहेगा। संवेदना, दुःख और सीख के रूप में।…(प्रकाश कुमार पांडेय)





