आंधी-तूफान के बाद नीचे आया दिल्ली में बढ़ता पारा…जानें आज कैसा रहेगा UP, मुंबई और तमिलनाडु का मौसम…कहां के लिए जारी किया है भारी बारिश का अलर्ट

After the storm the rising temperature in Delhi came down How will the weather be in UP Mumbai and Tamil Nadu

भारत में आज मंगलवार 27 मई 2025 को मौसम में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल रहा है। Today weather दक्षिण-पश्चिम मानसून जहां समय से पहले केरल में दस्तक दे चुका है। जिससे देश के विभिन्न हिस्सों में आज भारी बारिश और तूफानी हवाओं का असर देखा जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग IMD की माने तो महाराष्ट्र के साथ गोवा और कर्नाटक में बारिया का  Red Alert जारी किया है, जबकि उत्तर भारत में भी आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।

मानसून की दस्तक…

कई राज्यों में भारी बारिश और अलर्ट

आंधी-तूफान के बाद नीचे आया दिल्ली में बढ़ता पारा..

आज UP, मुंबई और तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट

दक्षिण भारत में मानसून की समय से पहले दस्तक

IMD की माने दक्षिण-पश्चिम मानसून Monsoon arrives ने 24 मई को ही केरल में प्रवेश किया था। जो सामान्य तिथि से लगभग एक सप्ताह पहले है। Monsoon in South India before time इसका सीधा प्रभाव महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक में देखा जा रहा है। यहां भारी बारिश के चलते जलभराव और यातायात में बाधाएं उत्पन्न हुई हैं। मुंबई में पिछले 24 घंटे के दौरान रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई है। जिससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने से लोग परेशान हो गए। महाराष्ट्र सरकार ने स्थिति पर नजर रखने के लिए आपातकालीन सेवाओं को सक्रिय कर दिया है।

उत्तर भारत में आंधी-तूफान और बारिश की संभावना

दिल्ली और एनसीआर mercury in Delhi  में आंधी-तूफान के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। Weather of Uttar Pradesh मौसम विभसग IMD ने अगले कुछ दिनों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। वहीं गुड़गांव में न्यूनतम तापमान में 4.7°C की वृद्धि हुई है और आगामी दिनों में बारिश और तूफान की भी संभावना बनी हुई है।

🌦️ मध्य भारत में नौतपा के बीच राहत

मध्य प्रदेश में नौतपा के दौरान भीषण गर्मी की अपेक्षा कम तापमान दर्ज किया है। भोपाल की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 42°C और न्यूनतम 31°C दर्ज किया गया। बादलों की उपस्थिति और संभावित हल्की बारिश ने यहां लोगों को कुछ राहत प्रदान की है। भारतीय मौसम विभाग IMD की माने तो आने वाले 48 घंटों में मध्य प्रदेश के उत्तरी और पूर्वी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में करीब 2 से 4 डिग्री की गिरावट आयेगी। यह आम जनजीवन को राहत दे सकती है।

🌨️ उत्तर-पूर्व और पर्वतीय क्षेत्र में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

देवभूमि उत्तराखंड और Apple State हिमाचल प्रदेश में 27 से 30 मई के बीच भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग IMD ने इन क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासतौर पर In the hilly area पहाड़ी इलाकों में  landslide भूस्खलन और सड़क बंद होने की आशंका बनी हुई है।

यानी मंगलवार 27 मई को भारत में मौसम ने अप्रत्याशित रूप से करवट बदली ली है। दक्षिण भारत में मानसून की समय से पहले दस्तक के साथ उत्तर भारत में आंधी-तूफान ने सामान्य जनजीवन को प्रभावित किया है। ऐसे में लोगों को सलाह दी जाती है कि वे स्थानीय मौसम विभाग की चेतावनियों को ध्यान में रखें उनका पालन करें और आवश्यक सतर्कता बरतें।..प्रकाश कुमार पांडेय

Exit mobile version