बिहार विधानसभा चुनाव 2025: शिक्षा न्याय संवाद के बाद बिहार के छात्रों के साथ इस फिल्म देखेंगे राहुल गांधी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: शिक्षा न्याय संवाद के बाद बिहार के छात्रों के साथ इस फिल्म देखेंगे राहुल गांधी

बिहार में साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में राज्य की सियासत गरमा गई है। बीजेपी और कांग्रेस के साथ आरजेडी ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। अभी से चुनावी रैलियां की जाने लगी हैं। इस बीच कांग्रेस के खेमे से बड़ी खबर निकलकर आई है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी गुरुवार 15 मई को बिहार के दौरे पर हैं। इस दौरान राहुल गांधी राज्य के दरभंगा जिले के भोगलपुर में स्टूडेंट के साथ शिक्षा न्याय संवाद करेंगे। इसके बाद वे महात्मा फुले पर आधारित फिल्म फुले देखेंगे।

कांग्रेस की ओर से आधिकारिक एक्स पेज पर यह जानकारी साझा की गई है। जिसमें बताया कि राहुल गांधी पहले अंबेडकर छात्रावास भोगलपुर में स्टूडेंट के साथ न्याय संवाद करेंगे। इसके बाद दोपहर बाद वे सब स्टूडेंट के साथ फुले पर बनी फिल्म देखेंगे।

इस बीच कांग्रेस ने बिहार की नीतीश कुमार सरकार पर आरोप लगाया है कि बिहार सरकार राहुल गांधी के कार्यक्रम से डरी हुई है। जिसके चलते भोगलपुर में सभास्थल पर अव्यवस्था फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। राहुल गांधी दरभंगा में सामाजिक न्याय को लेकर शिक्षा ‘न्याय संवाद’ के तहत स्टूडेंट और युवाओं के साथ संवाद करेंगे।

कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि कांग्रेस के राहुल गांधी लगातार जातिगत जनगणना की मांग उठाते रहे हैं। जिसे लेकर केंद्र की मोदी सरकार भी झुक गई और फैसला लिया है कि देश में जातिगत जनगणना कराई जाएगी। लेकिन कांग्रेस की मांग है कि जातिगत जनगणना को जल्द से जल्द कराया जाए। वहीं आरक्षण में 50 फीसदी की सीमा को भी खत्म किया जाए और निजी शिक्षण संस्थानों और निजी कंपनियों में भी आरक्षण व्यवस्था को लागू किया जाए।….प्रकाश कुमार पांडेय

Exit mobile version