Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

सीएम योगी आदित्यनाथ की फटकार के बाद बिजली कटौती पर सख्ती…गांवों को 18 और शहरों को 24 घंटे बिजली देने का आदेश

DigitalDesk by DigitalDesk
May 24, 2026
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, लखनऊ
0
Chief Minister Yogi Adityanath
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भीषण गर्मी के बीच उत्तरप्रदेश में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नाराजगी के बाद बिजली विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे और शहरी इलाकों में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।
प्रदेश में बढ़ती गर्मी और बिजली संकट को देखते हुए यूपीपीसीएल अध्यक्ष ने उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि किसी भी हालत में बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए। विशेष रूप से रात के समय अचानक बढ़ने वाले लोड की निगरानी और जांच अभियान चलाने को कहा गया है।

सीएम की फटकार के बाद बिजली कटौती पर सख्ती

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

गांवों को 18 और शहरों को 24 घंटे बिजली देने का आदेश

राजधानी लखनऊ  में हालात संभालने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। एमडी मध्यांचल रिया केजरीवाल के अनुसार शहर के अलग-अलग इलाकों में 22 वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती की गई है। अधीक्षण और अधिशासी अभियंता रात 9 बजे से रात 1 बजे तक फील्ड में रहकर बिजली व्यवस्था की मॉनीटरिंग करेंगे। यह व्यवस्था 31 मई तक लागू रहेगी।

उधर बिजली व्यवस्था में लापरवाही पर कार्रवाई भी शुरू हो गई है। गाजियाबाद के अधिशासी अभियंता राहुल और मेरठ के अधिशासी अभियंता योगेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद और अन्य जिलों के अधिकारियों को बिजली व्यवस्था सुचारू रखने के कड़े निर्देश दिए हैं।

अधिकारियों से कहा गया है कि किसी भी ब्रेकडाउन या बिजली बाधित होने की सूचना मिलते ही तुरंत मरम्मत कर सप्लाई बहाल की जाए। बिजलीघरों में कर्मचारियों की उपस्थिति और जरूरी सामग्री उपलब्ध रखने के भी निर्देश दिए गए हैं ताकि तकनीकी खराबी आने पर तुरंत समाधान किया जा सके।

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि जरूरत पड़ने पर ही बिजली उपकरणों का इस्तेमाल करें और किसी भी शिकायत के लिए नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें। विभाग का कहना है कि भीषण गर्मी के बावजूद कर्मचारी लगातार फील्ड में काम कर बिजली आपूर्ति बहाल रखने में जुटे हैं।

Post Views: 64
Tags: #Extreme Heat #Power Outages in Uttar Pradesh #Chief Minister Yogi Adityanath Displeased #UP Electricity Department #UP Power Corporation Limited
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version