Friday, March 13, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

रक्षाबंधन के बाद रोहतास से होगी यात्रा की शुरुआत… 17 दिनों तक बिहार में महागठबंधन की हुंकार; 65 लाख नाम कटने के मुद्दे पर BJP और EC पर बड़ा हमला..!

DigitalDesk by DigitalDesk
August 5, 2025
in Uncategorized
0
After Rakshabandhan the yatra will start from Rohtas the grand alliance will roar in nine divisions of Bihar for 17 days
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बिहार में महागठबंधन अब पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गया है। राज्य में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और इससे पहले गठबंधन ने एक बड़ी रणनीतिक योजना की घोषणा की है – ‘वोटर अधिकार यात्रा’। इस यात्रा का उद्देश्य राज्य भर में जनसंपर्क कर बीजेपी और चुनाव आयोग पर हमला बोलना है, विशेषकर 65 लाख मतदाताओं के नाम कथित तौर पर काटे जाने को लेकर।

10 अगस्त से होगी शुरुआत

Related posts

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

March 11, 2026
Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

March 9, 2026

इस यात्रा की शुरुआत रक्षाबंधन के दूसरे दिन 10 अगस्त 2025 को रोहतास जिले से होगी। उसी दिन यह यात्रा औरंगाबाद पहुंचेगी। जहां कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र में राहुल गांधी रात्रि विश्राम करेंगे। इस क्षेत्र से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम विधायक हैं। 11 अगस्त को यात्रा देव मंदिर से आगे बढ़कर रफीगंज और फिर गया पहुंचेगी। यात्रा का अगला पड़ाव नवादा होगा।

17 दिनों की सघन यात्रा, हर दिन नई सभा

महागठबंधन की यह यात्रा 15 से 17 दिनों तक चलेगी और इसमें बिहार के नौ प्रमंडलों को कवर किया जाएगा। यह यात्रा सिर्फ राजनीतिक रैलियों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसके जरिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में गहराई से जनसंपर्क साधा जाएगा। हर प्रमुख पड़ाव पर सभाएं और जनसंवाद आयोजित किए जाएंगे।

कौन-कौन होंगे शामिल?

राहुल गांधी यात्रा की शुरुआत से ही प्रमुख चेहरा होंगे। पहले दिन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद रहेंगे। प्रियंका गांधी भी इस यात्रा में किसी विशेष पड़ाव पर शामिल होंगी। तेजस्वी यादव और राहुल गांधी इस यात्रा में ज्यादातर समय एक साथ रहेंगे।
महागठबंधन के सभी प्रमुख दलों के शीर्ष नेता यात्रा में भाग लेंगे।

चुनावी मौसम में राजनीतिक हमला तेज

यात्रा का प्रमुख उद्देश्य वोटर लिस्ट से बड़े पैमाने पर नाम कटने का मुद्दा बनाना है। कांग्रेस और महागठबंधन ने आरोप लगाया है कि 65 लाख से ज्यादा लोगों का नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है, जिसमें अल्पसंख्यक, पिछड़े, गरीब और युवा वर्ग के लोग ज्यादा हैं। कांग्रेस का कहना है कि चुनाव आयोग बीजेपी के इशारे पर काम कर रहा है और यह सीधा लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला है।

यात्रा की तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के अनुसार यात्रा के हर रूट का पूर्व सर्वेक्षण किया जा रहा है। जैसे आरा में रूट की जांच हो रही है। सभी प्रमुख सभाओं की योजना तैयार की जा रही है और कार्यक्रम की फाइनल लिस्ट भी जल्द मीडिया के साथ साझा की जाएगी।

यात्रा का नाम – प्रतीकात्मक शक्ति

हालांकि यात्रा के नाम की औपचारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक इसे ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के नाम से प्रचारित किया जाएगा। यह नाम उस मुद्दे को सीधे इंगित करता है जो यात्रा का मूल आधार है – वोटर लिस्ट में भारी कटौती और चुनाव आयोग की भूमिका।

चुनावी रणनीति की पहली बड़ी चाल

बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह यात्रा महागठबंधन की ओर से पहली बड़ी राजनीतिक गतिविधि मानी जा रही है। इससे साफ है कि गठबंधन वोटिंग अधिकारों को केंद्र में रखकर भावनात्मक और संवैधानिक मुद्दों के सहारे जनसंपर्क को धार देने की कोशिश कर रहा है। बिहार की राजनीति में यह यात्रा एक बड़ा मोड़ ला सकती है। जहां बीजेपी सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था को लेकर हमले हो रहे हैं, वहीं महागठबंधन अब संवैधानिक अधिकारों के मुद्दे पर एक नई लहर खड़ी करने की तैयारी में है। राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और प्रियंका गांधी की एकजुटता इस यात्रा को सिर्फ चुनावी नहीं, बल्कि राजनीतिक संदेश के रूप में भी स्थापित कर सकती है। …(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 367
Tags: #After Raksha Bandhan#INDIA alliance in Bihar#Mahagathbandhan should start the journey
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

मुख्य समाचार
LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

उत्तर प्रदेश
T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version