राहुल के बाद मिशन बिहार पर खरगे…जानें कब पटना आ रहे है कांग्रेस अध्यक्ष

Mallikarjun Kharge is on a two-day visit to Bihar

राहुल के बाद मिशन बिहार पर खरगे…जानें कब पटना आ रहे है कांग्रेस अध्यक्ष

बिहार में विधानसभा के चुनाव में अब करीब 6 से 7 महीने का ही वक्त बचा है। अक्टूबर-नवंबर 2025 में चुनाव कार्यक्रम के ऐलान होने की संभावना है। इससे पहले कांग्रेस की ओर से चुनावी तैयारियां की जा रहीं हैं। राहुल गांधी के बाद अब पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी दो दिन के दौरे पर बिहार आ रहे हैं।

पार्टी सूत्रों की माने तो खरगे 19 अप्रैल को जहां बक्सर में रहेंगे तो अगले दिन 20 अप्रैल को राजधानी पटना में रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी खरगे मिलेंगे। विधानसभा के चुनाव को लेकर इन नेताओं से फीडबैक लेंगे। इसके साथ ही चुनाव की रणनीतियों पर भी मंथन होगा। बता दें इससे पहले राहुल गांधी 7 अप्रैल को पटना में संविधान सुरक्षा सम्मेलन में पहुंचे थे। जहां उन्होंने संघ पर बड़ा हमला बोला था।

राहुल गांधी ने कहा था कि देश के संविधान में सावरकर की सोच नहीं है। इस संविधान में महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू और डॉ.भीमराव अंबेडकर जैसे देशक्त लोगों की सोच है। अब देश में आदिवासी, दलित सेकंड सिटिजन बनकर रह गये हैं। राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा था महात्मा गांधी ने माय एक्सपेरिमेंटस् विथ ट्रुथ लिखा था। अब शायद मोदी जी माय एक्सपेरिमेंटस् विथ लाइज लिखेंगे।

कांग्रेस का मिशन बिहार

कांग्रेस ने बिहार के विधानसभा चुनाव से पहले कोई अपनी रणनीति पर काम शुरु कर दिया है। वह को कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इससे पहले कृष्णा अल्लावरू को बिहार का प्रदेश प्रभारी बनाकर कांग्रेस ने भेजा। इसके कुछ दिन के बाद ही अखिलेश सिंह के स्थान पर राजेश राम को बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद बड़ा निर्णय लेते हुए 40 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई। इन नियुक्तियों में से 21 नए चेहरे शामिल हैं। जबकि कांग्रेस ने 19 जिलाध्यक्षों को फिर से रिपीट किया है। …प्रकाश कुमार पांडेय

Exit mobile version