मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को पन्ना जिले के अमानगंज में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि “पन्ना हीरा और महावीरों की धरती है। ईश्वर ने इस जिले को विशेष आशीर्वाद दिया है।” उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड त्याग और बलिदान में कभी पीछे नहीं रहा है। आज भी महाराज छत्रसाल और आल्हा-ऊदल की वीरता की गाथाएँ गाई जाती हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 106 करोड़ लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया और कई नई घोषणाएँ भी कीं।
दीपावली के बाद भाई-दूज से लाडली बहनों को हर माह 1500 रुपए मिलेंगे—मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव
बुंदेलखंड त्याग और बलिदान में कभी पीछे नहीं रहा, पन्ना हीरा और महावीरों की धरती : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पन्ना में शीघ्र होगा मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन, 106 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन
लाड़ली बहनों के लिए सरकार का बड़ा संकल्प
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन पर बहनों को 250 रुपए का “शगुन” भेजा गया और अब दीपावली के बाद भाई-दूज से प्रत्येक माह 1500 रुपए दिए जाएंगे। वर्ष 2028 तक इस राशि को 3000 रुपए मासिक तक बढ़ा दिया जाएगा।
डॉ. यादव ने कहा कि लाड़ली बहनों के लिए खजाने में कोई कमी नहीं है। हाल ही में हुए एक सर्वे का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि “जहाँ-जहाँ लाड़ली बहना योजना लागू हुई है, वहाँ घरों में सुख-समृद्धि आई है।”
पाकिस्तानी आतंकियों को सबक सिखाया : सीएम
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना के शौर्य का जिक्र करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान को सबक सिखाया गया। पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की हत्या का बदला लेते हुए सेना ने आतंकियों को मिट्टी में मिला दिया। उन्होंने कहा कि यह उदाहरण बताता है कि देश की सुरक्षा और बहनों के सम्मान की रक्षा में केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है।
युवाओं के लिए रोजगार और स्वावलंबन
डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है और युवाओं के लिए रोजगार-स्वरोजगार के अवसर खोले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि New recruitment for 22 thousand 500 posts in police पुलिस में 22 हजार 500 पदों पर नई भर्ती की जा रही है। next one year अगले एक साल में मध्यप्रदेश में recruitment for more than 1 lakh posts in Madhya Pradesh 1 लाख से अधिक पदों पर भर्तियां होंगी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दी गई 1 लाख करोड़ की नदी जोड़ो परियोजना का उल्लेख करते हुए कहा कि केन-बेतवा परियोजना से पन्ना सहित पूरा बुंदेलखंड सिंचाई से लाभान्वित होगा। मुख्यमंत्री ने किसानों से अपील की कि वे अपनी जमीन न बेचें क्योंकि भविष्य में बुंदेलखंड कृषि उत्पादन में पंजाब और हरियाणा को भी पीछे छोड़ देगा।
गरीबों और छात्रों के लिए योजनाएँ
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की ओर से गरीबों को पक्के मकान दिये जा रहे हैं। नल-जल योजना से हर घर में शुद्ध पेयजल पहुंचाया जा रहा है। इतना ही नहीं आयुष्मान योजना से पांच लाख रुपए तक का मुफ्त उपचार भी उपलब्ध है। राज्य सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों को स्कूटी, लैपटॉप, छात्रवृत्ति, गणवेश, साइकिल और किताबें उपलब्ध कराई जा रही हैं ताकि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो।
पन्ना के लिए घोषणाएं
मुख्यमंत्री ने पन्ना जिले के लिए कई घोषणाएँ कीं। इनमें प्रमुख हैं शीघ्र मेडिकल कॉलेज का भूमि-पूजन। पन्ना को खजुराहो से रेल कनेक्टिविटी। पन्ना में स्टेडियम और स्थायी हेलीपैड आदि।





