Thursday, March 19, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

बिहार के बाद पीएम मोदी पहुंचेंगे युपी…. कानपुर में देंगे विकास की ये सौगात…जानें क्या है पीएम मोदी पूरा प्रोग्राम

DigitalDesk by DigitalDesk
May 30, 2025
in स्पेशल
0
After Bihar Prime Minister Narendra Modi became the maker of Kanpur today on Friday
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के बाद आज शुक्रवार को कानपुर पहुंचेंगे। PM Narendra Modi in Kanpur जहां चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय सीएसए मैदान से उत्तरप्रदेश की 47,573.89 करोड़ रुपये के 15 बड़े विकास प्रोजेक्ट का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इन प्रोजेक्ट में ऊर्जा, परिवहन, शहरी विकास के साथ आधारभूत ढांचे से जुड़ीं योजनाएं शामिल हैं।

बिहार से यूपी पहुंचेंगे पीएम मोदी

Related posts

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

March 11, 2026
Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

March 9, 2026

PM नरेंद्र मोदी का आज कानपुर दौरा
पहलगाम में मारे गए शुभम के परिवार से मिलेंगे
चकेरी हवाई अड्डे पर पीएम मोदी करेंगे मुलाकात
47 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का करेंगे इनॉगरेशन
अंडरग्राउंड मेट्रो, पनकी का करेंगे इनॉगरेशन
नियवेली पावर प्लांट का करेंगे इनॉगरेशन
डेढ़ महीने में यह उनका दूसरा यूपी दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे प्लांट का लोकार्पण

बुलंदशहर में THDC मेगावाट प्लांट का लोकार्पण आज
प्रोजेक्ट का खुर्जा तहसील क्षेत्र में हुआ निर्माण
1320 मेगावाट हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट का निर्माण
660 मेगावाट एक यूनिट का आज होगा लोकार्पण
डिजिटल लोकार्पण कानपुर से करेंगे पीएम मोदी

कानपुर से ही पीएम मोदी रिमोट से पनकी और घाटमपुर की तापीय परियोजनाओं, कानपुर मेट्रो नए सेक्शन, पुलों, अग्निशमन केंद्र के साथ ही ट्रीटमेंट प्लांट और नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पावर उपकेंद्र जैसी कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही कई नई परियोजनाओं का शिलान्यास भी पीएम मोदी करने वाले हैं।

इन मुख्य परियोजनाएं होगा लोकार्पण?

पनकी तापीय विस्तार परियोजना- 8,305.16 करोड़
घाटमपुर नवेली पावर प्लांट- 9,337.68 करोड़
चुन्नीगंज से कानपुर सेंट्रल तक मेट्रो ऑपरेशन- 2,120 करोड़
पनकी मंदिर से लेकर पावर हाउस तक ब्रिज- 28.70 करोड़
पनकी धाम से लेकर नहरिया तक बनेगा ब्रिज- 36.88 करोड़
40 MLD टर्सरी ट्रीटमेंट प्लांट, बिनगंवा- 296.33 करोड़
अग्निशमन केंद्र आवासीय भवन, बिठूर- 11.92 करोड़
132 केवी उपकेंद्र इकोटेक- 8 और 10, ग्रेटर नोएडा- 322.12 करोड़
एटा की जवाहरपुर तापीय परियोजना- 14,628 करोड़
ओबरा सी तापीय परियोजना- 6,502 करोड़
खुर्जा तापीय परियोजना- 5,544 करोड़

पीएम के कार्यक्रम की सीएसए मैदान में तैयारी पूरी

प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा के लिए कानपुर का सीएसए मैदान में भगवा रंग में रंग चुका है। मंच और पंडाल से सजावट की गई है। वहीं बारिश की संभावना के चलते पूरा मैदान जर्मन हैंगर टेंट से ढका गया है। इसके साथ ही कुलपति कार्यालय के सामने तीन हेलीपैड और वीवीआईपी के लिए अलग-अलग हेलीपैड तैयार किये गए हैं। जनसभा में शामिल होने वाले करीब 19 हजार से अधिक लाभार्थियों को लाने के लिए प्रशासन की ओर से 522 बसों की व्यवस्था की गई है। करीब 50 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था के साथ 30 अलग-अलग ब्लॉक तैयार किए गए हैं।

इन योजनाओं पर हो सकती है चर्चा?

पीएम नरेन्द्र मोदी यहां करीब 35 मिनट भाषण देंगे। इसमें ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से लेकर देश में चल रही विकास की योजनाओं पर चर्चा करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि पीएम मोदी कानपुर और उत्तर प्रदेश के लिए भविष्य की कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा भी कर सकते हैं।

शुभम के परिवार से करेंगे पीएम मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शुक्रवार को अपने कानपुर के दौरे के दौरान ही पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए कानपुर के कारोबारी शुभम द्विवेदी के परिवार से भी मुलाकात करने वाले हैं। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चकेरी हवाई अड्डे पर उतरने के तत्काल बाद शुभम की पत्नी ऐशान्या, उनके पिता संजय द्विवेदी और मां सीमा द्विवेदी से मिलेंगे। शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को पीएमओ के इस फैसले से अवगत करा दिया गया है। ….(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 161
Tags: #PM Narendra Modi in Kanpur
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Bengal Elections: ममता बनर्जी का बड़ा दांव! 291 सीटों पर उम्मीदवार घोषित, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी चुनाव

Bengal Elections: ममता बनर्जी का बड़ा दांव! 291 सीटों पर उम्मीदवार घोषित, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी चुनाव

Bengal Elections: ममता बनर्जी का बड़ा दांव! 291 सीटों पर उम्मीदवार घोषित, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी चुनाव

मुख्य समाचार
Middle East War बड़वानी ईरान–इजरायल युद्ध का असर कपास व्यापार पर, लागत बढ़ने और निर्यात ठप होने की आशंका

Middle East War बड़वानी ईरान–इजरायल युद्ध का असर कपास व्यापार पर, लागत बढ़ने और निर्यात ठप होने की आशंका

बिजनेस
PM Modi Singur Rally: सिंगूर में गरजे पीएम मोदी, बोले—दिल्ली जैसा होगा बंगाल में सत्ता का फैसला

PM Modi Singur Rally: सिंगूर में गरजे पीएम मोदी, बोले—दिल्ली जैसा होगा बंगाल में सत्ता का फैसला

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version