बिहार में SIR मतलब कि मतदाता सूची में गहन पुनरीक्षण का काम खत्म हो चुका है । आयोग ने कहा कि -बिहार के बाद अब बंगाल में भी मतदाता सूची को दुरूस्त करने का काम किया जाएगा। चुनाव आयोग ने ऐलान क्या किया पश्चिम बंगाल की ममता बेनर्जी सरकार ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है।
बंगाल सरकार इस मसले पर कानूनी मदद भी नहीं ले सकती क्योंकि बिहार के मामले पर ही सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही साफ कर दिया है मतदाता सूची में नाम स्वीकार करने के लिए दस्तावेज में आधार को शामिल किया जाए। लेकिन बंगाल की सरकार को डर इस बात का है कि मतदाता प्रपत्र भरते समय सभी दस्तावेज नहीं होने पर नारिकता पर सवाल खड़े हो सकते है। चुनाव आयोग के मुताबिक 11 दस्तावेजों की सूची बिहार में दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद इसमें आधार को भी शामिल कर लिया है। इसी के चलते अब बंगाल में आवास और जन्म प्रमाण पत्र बनवाने वालों कि लिस्ट और लाइन लंबी होती जा रही है। खासकर सीमावर्ती जिलों की मुस्लिम आबादी इन दोनो दस्तावेजों को लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही है। सरकार ने भी इस बात के निर्देश दिए हैं कि बिना देरी के लोगो को जन्म और आवास प्रमाम पत्र बनाकर दिया जाए । वही ममता बेनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पार्टी TMC भी इसके लिए जनता की मदद कर रही है।
चुनाव आयोग देख सकता है दस्तावेज की तारीखे
बंगाल की सरकार भळे ही जनता को तुरत-फुरत में सारे दस्तावेज तैयार करके दे रही हो। लेकिन इस बात की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता कि चुनाव आयोग सारे दस्तावेजो के बनने की तारीखे भी देखे। आयोग मतदाता सूची का पुनरीक्षण करते समय इस बात को भी देख सकता है कि क्या ये सारे दस्तावेज बिहार में पुनरीक्षण होने के बाद बने है। इनको खासकर सीमावर्ती जिलों में और ज्यादा ध्यान से देखा जा सकता है । दऱअसल समीावर्ती जिलों में घुसपैठ को लेकर केंद्र सरकार चिंतित है ऐसे में इन जिलों में जनता की नागरिकता पर संदेह करना लाजमी है।
घुसपैठ को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने दिया था बड़ा बयान
प्रधानमंत्राी मोदी ने स्वतंत्रात दिवस के दिन घुसपैठ को लेकर चिंता जाहिर की थी। प्रधानमंत्री ने कहा था कि देश के सीमावर्ती जिलों में घुसपैठ तेजी से बढ़ रही है। उन्होनें कहा था कि बाहर के घुसपैठिए आकर हमारे देश के युवाओं का रोजगार और जमीन छीन रहे हैं। प्रधानमंत्री ने ये भी ऐलान किया था कि घुसपैठ से निपटने के लिए केंद्र सरकार ऑपरेशन डेमोग्राफी चलाएगी। हैडलाइ Hastag Slug




