Wednesday, March 11, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

अजित पवार विवाद के बाद IPS अंजना कृष्णा पर सवाल, NCP नेता ने UPSC से मांगी जांच

DigitalDesk by DigitalDesk
September 6, 2025
in स्पेशल
0
Ajit Pawar controversy questions raised on IPS Anjana Krishna
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

अजित पवार विवाद के बाद IPS अंजना कृष्णा पर सवाल, NCP नेता ने UPSC से मांगी जांच

महाराष्ट्र की राजनीति में उपमुख्यमंत्री अजित पवार और महिला आईपीएस अधिकारी अंजना कृष्णा के बीच हुई बहस अब नया मोड़ ले चुकी है। एनसीपी (अजित पवार गुट) के एमएलसी अमोल मिटकरी ने अंजना कृष्णा के शैक्षिक और जाति प्रमाणपत्रों की जांच की मांग की है। उन्होंने UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) को पत्र लिखकर इस मामले में विस्तृत वेरिफिकेशन कराने की अपील की है।

Related posts

Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

March 9, 2026
Ladli Behna Yojana Manju Yadav life changed She became self reliant by opening a sewing center

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना: बदली मंजू यादव की जिंदगी…सिलाई सेंटर खोलकर बनीं आत्मनिर्भर…अन्य महिलाओं को भी दे रहीं रोजगार

March 8, 2026

एनसीपी नेता की चिट्ठी

अमोल मिटकरी ने 5 सितंबर, 2025 को UPSC सचिव को पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने कहा है कि अंजना कृष्णा द्वारा प्रस्तुत शैक्षिक, जाति और अन्य दस्तावेजों की प्रामाणिकता की जांच होनी चाहिए। मिटकरी का कहना है कि इस प्रक्रिया से पारदर्शिता बनी रहेगी और यदि किसी तरह की अनियमितता हुई है तो वह सामने आ जाएगी।

विवाद की पृष्ठभूमि

यह मामला तब सामने आया जब सोलापुर जिले के कुड़ोवाडी गांव में सड़क निर्माण के दौरान अवैध खनन रोकने गई डीएसपी अंजना कृष्णा से उपमुख्यमंत्री अजित पवार की फोन पर तीखी बातचीत हुई। आरोप है कि एनसीपी कार्यकर्ता बाबा जगताप ने अजित पवार को कॉल किया और फोन अधिकारी को पकड़ा दिया। बातचीत के दौरान पवार ने अधिकारी से कहा था कि “मैं आपको आदेश देता हूं कि वो रुकवाओ।” “मैं तेरे पर एक्शन लूंगा।” “इतना आपको डेरिंग हुआ है क्या?।
हालांकि, अधिकारी ने बिना पुष्टि किए किसी आदेश को मानने से इनकार कर दिया और अपने कर्तव्य पर अडिग रहीं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद विपक्ष ने अजित पवार पर दबाव बनाने के आरोप लगाए।

अजित पवार की सफाई

विवाद बढ़ने के बाद अजित पवार ने सफाई देते हुए कहा कि उनका मकसद कानून में दखल देना नहीं था। उन्होंने दावा किया कि वह केवल स्थानीय स्तर पर शांति बनाए रखने के लिए हस्तक्षेप कर रहे थे और वह पुलिस अधिकारियों का सम्मान करते हैं।

सोशल मीडिया पर अंजना कृष्णा की बहादुरी पर चर्चा

महिला आईपीएस अधिकारी के साहस की खूब चर्चा हो रही है। सत्ता से जुड़े दबाव के बावजूद उन्होंने अपने अधिकार क्षेत्र में समझौता करने से इनकार कर दिया। माना जा रहा है कि ऐसे रवैये से अधिकारियों का मनोबल मजबूत होता है, हालांकि राजनीतिक हस्तक्षेप से सिस्टम पर सवाल भी उठ रहे हैं।

कौन हैं IPS अंजना कृष्णा?

बैच : 2023
पद : डीएसपी, करमाला (सोलापुर)
UPSC रैंक : ऑल इंडिया 355 (2023)
मूल निवासी : तिरुवनंतपुरम, केरल
पारिवारिक पृष्ठभूमि : Father Biju Krishna is a cloth merchant, मां सीना कोर्ट में टाइपिस्ट
शिक्षा :
प्राथमिक शिक्षा – सेंट मैरी सेंट्रल स्कूल, पूजापुरा
स्नातक – गणित में बीएससी, एनएसएस महिला कॉलेज, नीरमंकारा

बड़ा सवाल

अब देखना यह होगा कि UPSC इस शिकायत पर क्या रुख अपनाता है। क्या दस्तावेजों की जांच से कोई नई कहानी सामने आएगी या यह विवाद सिर्फ राजनीतिक दबाव और बदले की राजनीति का हिस्सा है? यह पूरा मामला केवल अजित पवार और महिला अधिकारी की बहस तक सीमित नहीं है, बल्कि यह नौकरशाही की स्वतंत्रता, राजनीतिक हस्तक्षेप और पारदर्शिता जैसे बड़े सवाल खड़े करता है। (प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 213
Tags: #Ajit Pawar controversy questions raised on IPS Anjana Krishna
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version