Tuesday, March 10, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

Shraddha Murder Case:दहला देनेवाला है आफताब का कबूलनामा, हड्डियों को ग्राइंडर में पीसा, लाश के टुकड़ों को पेट्रोल से जलाया

DigitalDesk by DigitalDesk
February 7, 2023
in मुख्य समाचार, स्पेशल
0
श्रद्धा मर्डर केस
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Shraddha Murder Case: दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसका कबूलनामा दिल दहला देनेवाला है। उसने बताया है कि श्रद्धा की हत्या करने के बाद कैसे उसने लाश को ठिकाने लगाया। उसकी डिटेल्ड स्टोरी में क्रूरता और नृशंसता इतनी है कि किसी का भी दिल बैठ जाए। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने जो चार्जशीट दाखिल की है, उसमें कबूलनामा है। इसमें आरोपी आफताब ने बताया है कि हत्या के दिन क्या-क्या हुआ था?

  • आफताब ने अपने कबूलनामे में बताया कि 18 मई 2022 को दोनों की घर के खर्चे को लेकर कहासुनी हो गई थी
  • श्रद्धा ने उसे गालियां दीं जिससे उसे गुस्सा आ गया और उसने अपनी ही गर्लफ्रेंड की हत्या करने की ठान ली
  • आफताब ने श्रद्धा को फर्श पर गिराया और उसके ऊपर बैठकर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी
  • आफताब ने बताया है कि हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसके टुकड़े-टुकड़े कर जंगल और शहर भर में फेंकने की उसने प्लानिंग की
  • आफताब ने शव को काटने के लिए 19 मई को 60 फूटा रोड छतरपुर पहाड़ी से एक हार्डवेयर की दुकान से एक हथौड़ा, एक आरी और उसकी तीन ब्लेड खरीदी
  • उसने मंदिर वाली रोड छतरपुर के पास स्थित एक दुकान से ट्रेश बैग, एक चाकू और एक चॉपर खरीदा था.

लाश रखने के लिए खरीदा फ्रिज

आफताब ने बताया कि हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने की उसने पूरी योजना बनाई। आरी वगैरह खरीदकर वह घर लाया और शव के टुकड़े करने शुरू किए। आरी और ब्लेड वगैरह को बैग में रखकर जब वो घर जा रहा था तो बैग में रखे चाकू से उसके सीधे हाथ पर कट लग गया था। उसी के बाद उसने अपने घर के पास एक डाक्टर से पांच टांके लगवाए थे। आफताब ने तभी शव के टुकड़ों को रखने के लिए 25 हजार रुपये में एक फ्रिज खरीदा था। उसने शव को काटा, कुछ बॉडी पार्ट ट्रैश बैग में पैक कर दिए कुछ हिस्सों को फ्रिज में रख दिया था।

Related posts

Mojtaba as new supreme leader: ईरान में सत्ता परिवर्तन के बीच युद्ध तेज, मोजतबा खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर; तेल 100 डॉलर पार

Mojtaba as new supreme leader: ईरान में सत्ता परिवर्तन के बीच युद्ध तेज, मोजतबा खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर; तेल 100 डॉलर पार

March 9, 2026
T20 World Cup: संजू सैमसन की सफलता के पीछे सचिन का मार्गदर्शन, T20 वर्ल्ड कप 2026 में बने ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’

T20 World Cup: संजू सैमसन की सफलता के पीछे सचिन का मार्गदर्शन, T20 वर्ल्ड कप 2026 में बने ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’

March 9, 2026

रिश्ते बद से बदतरीन होते चले गए थे

आफताब ने बताया कि उनके रिश्ते बद से बदतर हो गए थे। श्रद्धा (Shraddha Walkar) हरेक बात पर उस पर चिल्लाने लगी थी। भले ही उन दोनों ने रिश्ते सुधारने के नाम पर एक महीने तक पहाड़ों में सैर की, लेकिन रिश्ते बिगड़ते ही गए। आफताब ने कहा कि दोनों ने अपने रिश्ते में सुधार करने के लिए ट्रिप का प्लान किया। दोनों ट्रिप के लिए 28-29 मार्च 2022 को मुंबई से निकल गए और हरिद्वार,  ऋषिकेश, देहरादून, मसूरी, मनाली और चंडीगढ़ घूमते हुए पार्वती वैली पहुंचे। वहीं उनको बद्री नाम का लड़का मिला जिससे उनकी एक एप के जरिए दोस्ती हुई थी।

करीब एक सवा महीने घूमने के बाद मई 2022 के पहले हफ्ते में आफताब और श्रद्धा बद्री के घर दिल्ली, छतरपुर पहाड़ी पहुंचे थे। आफताब और श्रद्धा के बीच में अक्सर झगड़ा होने के कारण बद्री ने उन्हें घर से निकाल दिया और उसके बाद श्रद्धा और आफताब ने ब्रोकर राहुल के जरिए वहीं छतरपुर पहाड़ी में मकान किराए पर ले लिया और रहने लगे।

उस समय दोनों की कहीं जॉब भी नहीं थी और ज्यादातर पैसा ट्रिप में खर्च हो चुका था। दोनों में छोटी-छोटी बातों को लेकर काफी झगड़ा होने लगा। 18 मई 2022 को उसको जान से मारने के लिए पकड़कर फर्श पर गिरा दिया और उसकी छाती पर बैठकर अपने दोनों हाथों से कसकर उसका गला तब तक दबाये रखा जब तक वह मर नहीं गयी।

पूरा प्लान बना चुका था आफताब

आफताब ने डेड बॉडी को बाथरूम में छिपा दिया। फिर उसको डिस्पोज करने के लिए उसके छोटे-छोटे टुकड़े करके किसी बड़े ब्रीफकेस में डालकर कही फेंकने की प्लानिंग की। फ्रिज उसके पते पर उसी दिन शाम को दुकानदार ने भिजवा दिया था। 20 मई को आफताब ने डेड बॉडी के टुकड़ों को ठिकाने लगाने के लिए एक लाल रंग का बड़ा ब्रीफकेस खरीदा था। उसमें टुकड़े रखे तो ब्रीफकेस का वजन भारी हो गया, ऐसे में पकड़े जाने के डर से इस प्लान को छोड़ दिया था। फिर उसकी डेड बॉडी को ठिकाने लगाने के लिए छोटे-छोटे टुकड़े जंगल में अलग-अलग जगह पर फेंकने की प्लानिंग की।

उसी के बाद छोटे टुकड़े किए, हड्डियों को ग्राइंडर में पीसकर चूरा बनाकर सड़क पर फेंका, कुछ टुकड़े जला दिए, बाकी जंगल में इधर-उधर फेंक दिए।

Post Views: 65
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version