अडानी ग्रुप ने FY 2024-25 में भरा इतने करोड़ रुपये का रिकॉर्ड टैक्स…जानें क्यों दिखाई दे रही शेयरों में भी मजबूती

Adani Group companies

अडानी ग्रुप की कंपनियों की ओर से वित्तीय वर्ष 2024 और 2025 में करीब 29 % से अधिक करीब 75 हजार करोड़ रुपए का टैक्स जमा किया गया है। इसमें डायरेक्ट ही नहीं इनडायरेक्ट टैक्स भी शामिल है। इसके साथ ही कर्मचारियों की सोशल सिक्योरिटी के लिए किए गए भुगतान की राशि को भी शामिल किया गया हैं। अडानी की इन कंपनियों की ओर से कहा गया है कि वित्त वर्ष 2025 यानी अप्रैल 2024 से मार्च 2025 वित्तीय वर्ष तक के लिए लिस्टिड कंपनियों के जरिए से अडानी समूह का सरकारी खजाने में टोटल योगदान 29 प्रतिशत बढ़कर करीब 74,945 करोड़ रुपए हो चुका है। जबकि पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की बात करें तो यह 58,104 करोड़ रुपये था।

अब अडानी ग्रुप ने वित्तीय वर्ष FY 2024-25 में भरा रिकॉर्ड ₹74,945 करोड़ टैक्स, शेयरों में भी दिखी मजबूती अडानी समूह की कंपनियों ने वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल 2024 से मार्च 2025) में 29% की वृद्धि के साथ ₹74,945 करोड़ का टैक्स भुगतान किया है। इसमें डायरेक्ट टैक्स, इनडायरेक्ट टैक्स और कर्मचारियों की सोशल सिक्योरिटी संबंधी योगदान शामिल हैं। FY 2023-24 में यह आंकड़ा ₹58,104 करोड़ था।

देश के सरकारी खजाने में योगदान बढ़ा

अडानी समूह ने अपने बयान में बताया कि इस टैक्स योगदान में समूह की सात प्रमुख लिस्टेड कंपनियों के साथ-साथ एनडीटीवी, एसीसी, और सांघी इंडस्ट्रीज जैसी अधिग्रहीत इकाइयों का भी हिस्सा शामिल है। इन कंपनियों के टैक्स डाटा को स्वतंत्र रूप से प्रकाशित ऐनुअल रिपोर्ट के माध्यम से संकलित किया गया है।

टैक्स भुगतान करने वाली प्रमुख कंपनियां:
Adani Enterprises Ltd (AEL)

Adani Cement Ltd (ACL)

Adani Ports and SEZ Ltd (APSEZ)

Adani Green Energy Ltd (AGEL)

Adani Energy Solutions Ltd

Adani Power Ltd

Adani Total Gas Ltd

Ambuja Cements Ltd

शेयर बाजार में मजबूती

टैक्स भुगतान की घोषणा के साथ ही अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली:

Adani Enterprises Ltd

11 बजे तक शेयर 0.99% की तेजी के साथ ₹2,514.00 पर ट्रेड कर रहा था।

5 साल में रिटर्न: 1,547.23%

10 साल में रिटर्न: 3,056.45%

Adani Ports and SEZ Ltd

1.91% की तेजी के साथ ₹1,463.60 पर ट्रेड

2 साल में रिटर्न: 98.00%

5 साल में रिटर्न: 328.93%

10 साल में रिटर्न: 370.37%

आर्थिक मजबूती का संकेत

टैक्स में यह उल्लेखनीय योगदान और शेयर बाजार में शानदार रिटर्न अडानी ग्रुप की वित्तीय स्थिरता, प्रशासनिक पारदर्शिता और भारत की आर्थिक विकास यात्रा में योगदान को दर्शाता है। साथ ही यह निवेशकों के भरोसे और कंपनी की ग्रोथ स्ट्रैटेजी को भी रेखांकित करता है। (प्रकाश कुमार पांडेय)

Exit mobile version