पंजाब विधानसभा चुनाव से ऐन पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस माही गिल बीजेपी में शामिल हो गई हैं. उनके साथ ही पंजाबी अभिनेता गायक हॉबी धालीवाल ने भी बीजेपी का झंडा उठा लिया है. एक्ट्रेस माही गिल ने बॉलीवुड फिल्मों के साथ ही पंजाबी फिल्म में भी काम किया है.माही गिल और अभिनेता हॉबी धालीवाल ने दोनों ही फिल्मी दुनिया के जानेमाने कलाकार हैं.
वहीं दोनों ही कलाकारों ने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री और पंजाब बीजेपी प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत, और पंजाब बीजेपी प्रभारी दुष्यंत गौतम की मौजूदगी में बीजेपी का दामन थामा है. वहीं पिछले साल माही गिल ने कांग्रेस उम्मीदवार हरमोहिंदर सिंह लकी के लिए प्रचार किया था. माही का कहना था कि लकी उनके बचपन के मित्र हैं. और वह केवल उनका साथ दे रही है.
पंजाबी परिवार से है ताल्लुक
आपको बता दें कि माही गिल का पूरा नाम रिंपी कौर गिल है. माही गिल एक पंजाबी परिवार से हैं और मुख्य रुप से चंढ़ीगढ़ की रहने वाली हैं. आपको बता दें कि माही गिल ने पहली बार साल 2003 में फिल्म हवाएं से अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत की थी. लेकिन उन्हें प्रसिध्दी 2009 में अनुराग कश्यप की फिल्म देव डी ने दिलाई. इस फिल्म के लिए उन्हें 2010 में फिल्ममेयर में बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स कैटेगरी में अवॉर्ड भी दिया जा चुका है. इसके अलावा उन्हें स्क्रीन अवॉर्ड, मोस्ट प्रॉमिसिंग न्यूकमर फीमेल जैसे अवॉर्ड भी मिले.
माही गिल ने गुलाब, आगे से राइट, दबंग, साहेब बीबी, गैंगस्टर और पान सिंह तोमर जैसी फिल्मों में काम किया है. इतना ही नहीं उन्होंने पंजाबी और तेलगु फिल्मी में भी अभिनय किया है. गौरतलब है कि पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए 20 फरवरी को चुनाव होने हैं. और 10 मार्च को इसके नतीजे आएंगे.




