Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

मौसम आज : महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों, कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा, सौराष्ट्र और कच्छ में आज और कल भारी बारिश की संभावना

DigitalDesk by DigitalDesk
August 14, 2025
in Uncategorized
0
heavy rain
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मौसम आज : महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों, कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा, सौराष्ट्र और कच्छ में आज और कल भारी बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज गुरुवार 14 अगस्त को दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तरी मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं। इसी के साथ मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ और ओडिशा ही नहीं तटीय आंध्र प्रदेश के साथ् कर्नाटक, तेलंगाना और रायलसीमा के अलग-अलग हिस्सों में आज गुरुवार से अगले दो दिनों के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही बिहार, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आज गुरुवार को भीषण बारिश होने का अनुमान है। आने वाले 6 से 7 दिनों के दौरान उत्तराखंड के कुछ हिस्सों और हिमाचल प्रदेश के साथ जम्मू में कुछ स्थानों पर भारी से भी बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Related posts

AI has not only transformed the technology industry urban economies real estate employment social structures

AI ने सिर्फ टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री को नहीं बदला…शहरों की अर्थव्यवस्था, रियल एस्टेट, रोजगार और सामाजिक ढांचा भी बदल रहा है

September 4, 2026
Tribute to Gloria Steinem The end of a voice for women rights voice silenced the movement legacy endures

ग्लोरिया स्टीनम को श्रद्धांजलि: महिला अधिकारों की आवाज का अंत….एक आवाज खामोश, आंदोलन की विरासत कायम

September 4, 2026

आज और आने वाले दिनों का मौसम पूर्वानुमान

उत्तर-पश्चिम भारत

मौसम विभाग का अनुमान है कि आज गुरुवार को हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के कई इलाकों में मध्यम से तेज बारिश देखने को मिल सकती है। आने वाले 6-7 दिनों तक उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में और हिमाचल प्रदेश व जम्मू के कुछ हिस्सों में भारी से अति भारी वर्षा की आशंका है।

मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत

मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा, छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में आज से अगले दो दिन तेज वर्षा का दौर रह सकता है।

बिहार, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना में कहीं-कहीं मूसलधार बारिश का पूर्वानुमान है।

पूर्वोत्तर राज्यों अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में अगले 2-3 दिनों तक बरसात जारी रह सकती है, कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ।

दक्षिण भारत

तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और कराईकल में अगले दो दिनों के दौरान कई स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है।

कुछ जगहों पर तेज हवाएं, गरज और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

पश्चिम भारत

महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों, कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा, सौराष्ट्र और कच्छ में आज और कल भारी बारिश की संभावना है।

पिछले 24 घंटे का हाल

ओडिशा, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तेलंगाना और केरल के कई स्थानों पर अत्यधिक वर्षा दर्ज की गई।

उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में कई जगहों पर भारी बारिश हुई।

नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी बारिश का सिलसिला जारी रहा।

Tags: #Heavy rain in Ghat areas of Maharashtra#Heavy rain in Konkan#Heavy rain in Marathwada#Heavy rain likely#Moderate to heavy rain in some partsGoaHeavy RainIndian Meteorological DepartmentSaurashtra and KutchWeather News
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version