राशिफल : नवरात्रि में चंद्र-मंगल योग से धन लाभ के शुभ संकेत
29 सितंबर से 5 अक्टूबर 2025 का सप्ताह आर्थिक दृष्टिकोण से बेहद खास रहने वाला है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस समय चतुर्थ भाव में मकर राशि में चंद्रमा की स्थिति और उस पर मंगल की दृष्टि पड़ रही है। यह संयोग धन योग का निर्माण कर रहा है। इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग ढंग से दिखाई देगा। खासकर मेष, सिंह और तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह धन लाभ और तरक्की लेकर आ सकता है। वहीं वृषभ, कर्क और कन्या के जातकों को प्रेम और पारिवारिक जीवन में संतुलन प्राप्त होगा।
आइए जानते हैं मेष से मीन तक इस सप्ताह का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल —
मेष राशि (Aries)
इस सप्ताह आर्थिक लाभ के प्रबल योग हैं। प्रियजनों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। सेहत और यात्राएं शुभ रहेंगी। ऑफिस में महिला सहकर्मी के कारण तनाव हो सकता है, धैर्य से काम लें। बुजुर्गों का आशीर्वाद अंत में लाभ देगा।
वृषभ राशि (Taurus)
धन लाभ और परिवार में सुख-शांति। प्रेम जीवन में रोमांस का नया दौर शुरू होगा। यात्राओं को टालें, वरना नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में भावनात्मक तनाव और आलस्य बढ़ेगा। सप्ताह के अंत में मन भारी रह सकता है।
मिथुन राशि (Gemini)
सेहत में सुधार और परिवार से शुभ समाचार। यात्राओं से बचें, वरना स्वास्थ्य बिगड़ेगा। बड़े वित्तीय फैसले टालें। कार्यक्षेत्र में सफलता, प्रयास रंग लाएंगे। रिश्तों में धीरे-धीरे सुधार आएगा।
कर्क राशि (Cancer)
प्रेम जीवन में सुखद अनुभव। पारिवारिक सहयोग मिलेगा और यात्राएं सफल होंगी। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मन का तनाव रहेगा। सप्ताह के अंत में आत्मविश्वास से हालात सुधरेंगे।
सिंह राशि (Leo)
आय में वृद्धि और धन प्राप्ति के योग। साथी के साथ घूमने का अवसर मिलेगा। घर परिवार में बदलाव संभव। यात्राओं में लापरवाही से परेशानी बढ़ सकती है। बुजुर्गों का आशीर्वाद सुख देगा।
कन्या राशि (Virgo)
रुके हुए प्रोजेक्ट्स दोबारा शुरू होंगे। प्रेम जीवन में सहयोग और शांति।
परिवार के साथ नए कामों की योजना। सेहत में सुधार और जश्न का अवसर। किसी प्रभावशाली महिला की मदद से लाभ।
तुला राशि (Libra)
आर्थिक लाभ और सुख-समृद्धि। कार्यक्षेत्र में किसी समाचार से दुख हो सकता है। यात्राओं को टालें। प्रेम जीवन में भावनात्मक तनाव। अंत में फोकस और मेहनत से सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
सेहत में सुधार और परिवार के साथ समय। यात्राएं सफल होंगी। खर्च अधिक रहेगा, कोर्ट-कचहरी के मामले भी खर्च ला सकते हैं।
प्रेम जीवन में धीरे-धीरे सुधार। ऑफिस में दबाव महसूस होगा।
धनु राशि (Sagittarius)
सेहत में सुधार और नई एक्टिविटी की ओर रुझान। परिवार और संतान सुख प्राप्त होगा। यात्राएं सफल और यादगार होंगी। आर्थिक हालात धीरे-धीरे बेहतर होंगे। प्रेम संबंध में बातचीत से सुलझाव।
मकर राशि (Capricorn)
करियर में उन्नति और प्रोजेक्ट सफल। शुरुआत से ही धन वृद्धि के योग। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत। यात्राएं टालें, वरना चिंता बढ़ेगी। प्रेम जीवन में बाहरी हस्तक्षेप से सावधान।
कुंभ राशि (Aquarius)
कार्यक्षेत्र में उन्नति और प्रोजेक्ट पूरे होंगे। भविष्य को लेकर योजनाएं सफल होंगी। धन मामलों में बैलेंस जरूरी। परिवार की सुरक्षा पर ध्यान देंगे। प्रेम जीवन में तनाव और जीवनसाथी की सेहत प्रभावित।
मीन राशि (Pisces)
लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। किसी महिला के सहयोग से लाभ। पिता तुल्य व्यक्ति का आशीर्वाद मिलेगा। यात्राएं टालें, खर्च बढ़ सकता है। ऑफिस में बातचीत से उलझन सुलझेगी।
यह सप्ताह नवरात्रि में चंद्र-मंगल योग के कारण धन वृद्धि, करियर प्रगति और पारिवारिक सुख लेकर आ रहा है। हालांकि, कुछ राशियों को खर्च और स्वास्थ्य पर संयम रखना होगा। खासकर मेष, सिंह और तुला के लिए यह समय अत्यधिक लाभकारी साबित हो सकता है। (प्रकाश कुमार पांडेय)