हवाला से लेन-देन और UAE में जश्न, 34 फिल्मी हस्तियों से ईडी की पूछताछ
ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप ‘महादेव गेमिंग-बेटिंग ऐप’ केस में अब बहुत से गायक और फिल्मी सितारे ED के रडार पर आ गए हैं। इस मामले में रणबीर कपूर के अलावा हुमा कुरैशी, कपिल शर्मा और हिना खान का नाम भी सामने आए थे। अब 34 गायकों और कलाकारों की एक लंबी लिस्ट सामने आई है। जिनसे ईडी की टीम पूछताछ कर सकती है। दरअसल बात फरवरी 2023 में की गई एक शादी की। यूएई में हुई महादेव बुक ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की इस शादी में बॉलीवुड के कई गायक और स्टार्स ने परफॉर्म किया था। जिसका वीडियो भारतीय जांच एजेंसियों के हाथ लगा है। आरोप है कि इन कलाकारों और इस पूरे आयोजन के लिए हवाला के ज़रिए 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान किया गया था। ईडी ने इस सिलसिले में भोपाल, मुंबई और कोलकाता में कई ठिकानों पर तलाशी ली। जिसमें अहम बातों को खुलासा भी किया।




