Abdul Rehman Makki: पाकिस्तान के गहरे दोस्त चीन ने भी छोड़ा साथ, हाफिज सईद का बहनोई रहमान मक्की ‘वैश्विक आतंकी’ घोषित

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का फैसला

Abdul Rehman Makki: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने सोमवार यानी 16 जनवरी को पाकिस्तान के आतंकवादी अब्दुल रहमान मक्की को वैश्विक आतंकवादी के रूप में सूचीबद्ध किया। इसे भारत की बड़ी राजनयिक सफलता माना जा रहा है। दरअसल, भारत ने पिछले साल भी लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के नेता को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने की मांग की थी, लेकिन चीन ने उसका बचाव कर दिया था।

चीन हमेशा बचाता रहा

जून 2022 में, भारत ने संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबंध समिति, जिसे यूएनएससी 1267 समिति के रूप में भी जाना जाता है, के तहत तहत पाक आतंकवादी अब्दुल रहमान मक्की को लिस्टेड करने के प्रस्ताव को चीन के रोके जाने की अंतरराष्ट्रीय मंचों पर आलोचना की थी। भारत हमेशा से इसे वैश्विक आतंकवादी घोषित करने की मांग करता रहा और चीन उसमें रोड़े अटकाता रहा। आखिरकार, भारत के प्रयास रंग लाए और चीन ने भी सरपरस्ती का अपना हाथ हटा लिया।

“16 जनवरी 2023 को, सुरक्षा परिषद समिति ने आईएसआईएल (दा’एश), अल-कायदा, और संबंधित व्यक्तियों, ग्रुप, उपक्रमों और संस्थाओं से संबंधित संकल्प 1267 (1999), 1989 (2011) और 2253 (2015) को फॉलो करते हुए इसे मंजूरी दे दी”।

महीनों से चल रही कोशिशें रंग लाईं

दरअसल, 16 जून 2022 को भी भारत ने ऐसा एक प्रस्ताव रखा था पाकिस्तानी आतंकवादी मक्की को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की प्रतिबंधित सूची में शामिल करने का, जिसे अमेरिका ने भी समर्थन दिया था। इस संयुक्त प्रस्ताव को आखिरी क्षण में चीन ने बाधित कर दिया था।

16 जून को चीन के अलावा सभी सदस्यों ने मक्की का नाम आतंकियों की सूची में में जोड़े जाने का समर्थन किया था।

मक्की को जानिए

कुख्यात आतंकी हाफिज सईद, जो लश्कर-ए-तैयबा  (Lashkar-e-Taiba) का प्रमुख है, का बहनोई अब्दुल रहमान मक्की है, जिसको वैश्विक आतंकी (Global Terrorist) घोषित कर दिया गया है। हालांकि, यह इतना आसान नहीं था, क्योंकि चीन  ने जून 2022 से पाकिस्तानी आतंकवादी मक्की को ग्लोबल टेररिस्ट लिस्ट में शामिल करने पर अड़ंगा लगा रखा था। अब चीन ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं और इसीलिए सुरक्षा परिषद में यह प्रस्ताव पारित हो सका है। मक्की के बारे में मोटी बातें ये जानिएः

पाकिस्तानी कोर्ट भी ठहरा चुकी है दोषी

आतंकवाद निरोधक कानून के तहत पाकिस्तानी कोर्ट ने मक्की को दोषी ठहराया कर जेल की सजा भी सुनाई थी। सरकार उस पर ठोस कार्रवाई करने से अब तक बचती रही है। अब हालांकि हालात बदल चुके हैं और अब पाकिस्तान सरकार को पर उस पर कड़ी कार्रवाई करनी होगी।

इसे पाकिस्तान सरकार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि मक्की को ग्लोबल टेररिस्ट की लिस्ट में UN द्वारा शामिल करने के बाद अब पाकिस्तान पर भी दबाव होगा।

Exit mobile version