पूरी दुनिया में चल रहा है वैलेंटाइन वीक, चित्रकूट में कुख्यात अब्बास अंसारी की बीवी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जेल में छिपकर आती थी मिलने

लखनऊ. चित्रकूट जेल में बंद अब्बास अंसारी की पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी उसकी पत्नी की अवैध मुलाकात की वजह से हुआ है। इस मामले में चित्रकूट कोतवाली में गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर विधायक अब्बास अंसारी, उसकी पत्नी निकहत बानो, ड्राइवर नियाज, जेल अधीक्षक अशोक कुमार सागर, डिप्टी उप कारागार अधीक्षक सुशील कुमार, कांस्टेबल जगमोहन और ड्यूटी पर तैनात जेल कर्मियों के खिलाफ हुई है। यह एफआईआर प्रशासन की ओर से सब इंस्पेक्टर श्यामदेव सिंह ने दर्ज कराई है।

अब्बास अंसारी को थी सारी सुविधाएं

एफआईआर के मुताबिक जेल प्रशासन के साथ सांठगांठ के कारण ही मुलाक़ात पिछले कई दिनों से हो रही थी। इस मुलाकात के लिए रजिस्टर में भी कोई एंट्री नहीं होती थी। इस बात का खुलासा  डीएम और एसपी के छापे में हुआ। छापे के बाद ही निकहत को जेल के गेट से गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि चित्रकूट के एसपी और डीएम ने प्राइवेट वाहन से पहुंचकर जेल में छापा मारा था।

Exit mobile version