फंस गए मनीष सिसोदिया चक्कर में, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दी सीबीआई को मुकदमा चलाने की मंजूरी

नई दिल्ली।  दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मुसीबतें हैं कि कम ही नहीं हो रही हैं। एक के बाद एक उनके खिलाफ मुकदमों का पिटारा खुल रहा है। अब उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा चलेगा क्योंकि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीबीआई (CBI) को फीडबैक यूनिट जासूसी मामले  में केस चलाने की मंजूरी दे दी है।

AAP का पलटवार, भाजपा डरी हुई है

हालांकि, आम आदमी पार्टी ने भाजपा के आरोपों को झूठ का पुलिंदा बताया है। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर लिखा है कि अपने प्रतिद्वंदियों को झूठे केस में फंसाना कमजोर और कायर इंसान की निशानी है। आम आदमी पार्टी जैसे-जैसे बढ़ेगी, र भी बहुत केस किए जाएंगे।

  • वहीं कपिल मिश्रा ने कहा सबूत मिल रहे हैं कि केजरीवाल और सिसोदिया ने विपक्ष की, अपनी पार्टी के नेताओं की, PAC के सदस्यों की की जासूसी करवाई
  • मिश्रा ने कहा कि सिसोदिया पर ये करप्शन का चौथा केस है और जल्दी ही सत्येंद्र जैन के साथ सिसोदिया होंगे
  • बीजेपी के प्रवक्ता हरीश खुराना ने कहा कि दिल्ली में जो जासूसी का मामला सामने था उसमें सीबीआई को प्रॉसिक्यूशन की इजाजत मिल गयी है और हम इसका स्वागत करते हैं

हरीश खुराना ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने गैर-कानूनी तरीके से कई मीडिया संस्थानों के अफसरों की जासूसी करवाई।

चीन से की तुलना

बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने भी AAP सरकार और मनीष सिसोदिया पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि गृह मंत्रालय ने जासूसी के मामले में मनीष सिसोदिया के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। चीन के पास था गुब्बारा था और ‘आप’ ने करदाता के पैसे का इस्तेमाल किया। हालांकि, आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने मनीष सिसोदिया पर मुकदमा चलाए जाने पर बीजेपी को आड़े हाथों लिया। भारद्वाज ने कहा कि अपने प्रतिद्वंद्वियों को झूठी केस में फंसाना इनकी आदत है, यह केस झूठा है।

Exit mobile version