Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

सीएम हाउस में मारपीट का शिकार स्वाति मालिवाल…बीजेपी ने बनाया सियासी बवाल…AAP और CM केजरीवाल पर उठे ये सवाल…?

DigitalDesk by DigitalDesk
May 17, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल से केवल एक सवाल हो रहा है। लेकिन जवाब की देने की जगह सभी मौन हैं। मुख्यमंत्री निवास में दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट और बदसलूकी का मामला अब इतना गर्म हो चुका है कि बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर चौतरफा हमले शुरु कर दिये हैं। स्वाति मालीवाल ने सीएम केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार पर मारपीट का आरोप लगाया है। ऐसे में कई सवाल है और सस्पेंस भी है। जिससे अभी पर्दा उठना शेष है।

  • स्वाति मालीवाल की शिकायत पर एक्शन में दिल्ली पुलिस
  • फरार हुआ सीएम केजरीवाल का सचिव विभव
  • मालीवाल से मारपीट पर उठे आप पर सवाल
  • स्वाति मालीवाल से मारपीट
  • स्वाति पर हमला किसकी साजिश
  • स्वाति का बहाना केजरीवाल पर निशाना
  • जांच में जुटी दिल्ली नॉर्थ डिस्ट्रिक पुलिस और क्राइम ब्रांच

दिल्ली की सिविल लाइन पुलिस ने सीएम केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार के खिलाफ एफआईआर जो दर्ज कर ली लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। स्वाति मालीवाल पिछली 13 मई को आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके सरकारी आवास पर पहुंची थीं। इस दौरान उन पर यह हमला किया गया। स्वाति मालीवाल इसे लेकर 13 मई को ही अपनी शिकायत दर्ज करा दी थी। जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। स्वाति मालिवाल ने कहा है कि उन्हें लात से मारा गया। पेट और शरीर के दूसरे हिस्से पर लात मारी। हमला किया गया है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

दरअसल दिल्ली मेंं केजरीवाल सरकार की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से अभद्रता के मामले में अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी स्वत:संज्ञान लिया है। गुरुवार को सीएम केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार को समन जारी कर उन्हें आज शुक्रवार 17 मई को महिला आयोग के समक्ष पेश को कहा है। सुबह 11 बजे बिभव को पेश होकर अपना पक्ष रखने को कहा गया है।बता दें राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस घटना की मीडिया रिपोर्ट के बाद इस पर स्वत:संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की है।

रात को विभव के घर पहुंची थी पुलिस की टीम

बता दें आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अपने साथ हुई मारपीट के मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार के खिलाफ थाने में FIR भी दर्ज करा दी गई है। FIR दर्ज करने के बाद अब नॉर्थ डिस्ट्रिक पुलिस इस मामले को लेकर सक्रिय हो गई है। पुलिस की टीम और क्राइम ब्रांच पूरे मामले की जांच में जुटी है। एफआईआर के बाद सबसे पहले दिल्ली पुलिस की टीम गुरुवार देर रात विभव कुमार के निवास पर पहुंची थी, हालांकि बिभव वहां नहीं मिले। घर पर केवल बिभव की पत्नी मौजूद थीं।

बीजेपी ने बनाया दिल्ली में चुनावी मुद्दा

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भाजपा ने विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है। भाजपा महिला मोर्चा की टीम सीएम हाउस के बाहर विरोध प्रदर्शन करती नजर आ रही है। यह पूरा मामला राज्यसभा सदस्य और महिला आयोग की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट को लेकर है। जिसे लेकर बीजेपी आम आदमी पार्टी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर रही है। दरअसल लोकसभा चुनाव के छठवें चरण में दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर मतदान होना हैं। ऐसे में बीजेपी स्वाती मालीवाल के साथ हुई मारपीट के मुद्दे को चुनाव में भुनाना चाहती है। महिला मोर्चा कार्यकर्ता दिल्ली में सीएम निवास के सामने चूड़ियां लेकर पहुंची और नारेबाजी की। इस दौरान सीएम से इस्तीफा देने की मांग भी की गई।

13 मई को लगाया था स्वाति ने आरोप

बता दें 13 मई सुबह 9.30 बजे सीएम हाउस से दिल्ली पुलिस को कॉल किया। फोन करने वाले ने खुद को स्वाति मालीवाल बताया। स्वाति मालीवाल ने अपने पर हमले का आरोप लगाया। स्वाति मालीवाल ने विभव को हमले का आरोपी बताया। 16 मई की दोपहर 1.30 बजे दिल्ली पुलिस के अफसर स्वाति मालीवाल के घर पहुंचे। 16 मई शाम 6.30 बजे स्वामी के घर से पूछताछ के बाद निकली दिल्ली पुलिस की टीम। 16 मई शाम 7 बजे स्वाति मालीवाल ने दर्ज कराई शिकायत। स्वाति ने सोशल मीडिया पर लिखा उनके साथ जो हुआ वह बहुत बुरा था। दिल्ली पुलिस ने 17 मई रात 9:55 पर स्वाति मालीवाल की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की। फिर दिल्ली पुलिस ने एम्स में स्वाति मालीवाल का मेडिकल चेकअप कराया।

Post Views: 494
Tags: # Delhi Police Action#Secretary Vibhav Kumar#Swati MaliwalAam Aadmi Partycm arvind kejriwal
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version