दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता सड़क पर उतर आए हैं। नई दिल्ली के सीएम केजरीवाल की प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को पार्टी देश भर में मुद्दा बनाने की तैयारी में है। इस मामले में दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने कहा प्रवर्तन निदेशालय की ओर से अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पार्टी ने भाजपा के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। उन्होंने कहा केजरीवाल की गिरफ्तारी देश ‘लोकतंत्र की हत्या है।
आप नेता गोपाल राय ने कहा BJP ने एजेंसियां भेजीं और दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कराया। यह दरअसल लोकतंत्र की हत्या है। आप नेता ने यह भी कहा कि ईडी कर ओर से CM अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर BJP के खिलाफ देश भर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। यह पूछे जाने पर कि क्या विपक्षी दल विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे गोपाल राय ने कहा यह एक खुला विरोध है जो भी तानाशाही के खिलाफ है सभी का इसमें शामिल होने के लिए स्वागत है।
ईडी कार्यालय के बाहर लगी भीड़
प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद से ही आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को गुस्सा फूट पड़ा है। यहां प्रवर्तन निदेशालय के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। ईडी दफ्तर के बार सैंकड़ों की संख्या में आप कार्यकर्ता जमा हो गए। बता दें पार्टी के दो वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया और संजय सिंह पहले ही आबकारी नीति मामले में न्यायिक हिरासत में हैं। मनीष सिसोदिया दिल्ली के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री थे उन्हें सीबीआई ने कई दौर की पूछताछ के बाद 26 फरवरी 2023 को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 5 अक्टूबर को ईडी ने आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
भाजपा मुख्यालय पर कड़ा पहरा
वहीं भाजपा मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। रिपोर्टों के अनुसार दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय की ओर जाने वाली सभी सड़कों पर यातायात रोक दिया है। बैरिकेडिंग के साथ सुरक्षा बढ़ा दी है। जहां आप नेता और कार्यकर्ता केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस ने मध्य दिल्ली के भाजपा मुख्यालय और ईडी कार्यालय की ओर जाने वाली सड़कों को बंद कर दिया है। इस बीच क्षेत्र में दंगा रोधी बल के साथ अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी तैनात किया गया है।





