Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

Aam Aadmi Party:क्यों कहा केजरीवाल ने—गुजरात में 5 सीट जीतना ‘बैल’ से दूध निकालने जैसा!

DigitalDesk by DigitalDesk
December 19, 2022
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति
0
kejrival
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Aam Aadmi Party:कभी गुजरात में कांग्रेस 5 को सीटों पर भी जीत हासिल न होने का दावा करने वाले अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने वहां पांच सीटों पर जीत हासिल की है। इसे लेकर अब वे खुश नजर आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में पांच सीट जीतना बैल से दूध निकालने जैसा है।

  • आप की अहम बैठक में अरविंद केजरीवाल
  • गुजरात के प्रदर्शन को बताया अभूतपूर्व
  • गुजरात में AAP ने जीती हैं पांच सीट
  • 13 फीसदी वोट किये हासिल
  • गुजरात के वोट से आप बनी राष्ट्रीय पार्टी

2027 में गुजरात से हटा देंगे बीजेपी

पांच सीट मिलने और वोट प्रतिशत बढ़ने से खुश अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी का वर्षों से गढ़ रहे गुजरात में अपनी पार्टी के प्रदर्शन को एक अभूतपूर्व सफलता बताया। उन्होंने कहा कि 5 सीट पर जीत हासिल करना बैल से दूध निकालने जितना असंभव था। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक के दौरान केजरीवाल ने कहा कि आप को विश्वास है कि वह 2027 में गुजरात में भाजपा को सत्ता से हटा देगी। वहां आम आदमी की सरकार बनाएंगे। जैसा कि उसने इस साल की शुरुआत में पंजाब में कर दिखाया।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

गुजरात में आप को मिले 13 फीसदी वोट

आम आदमी पार्टी ने गुजरात में हाल में हुए विधानसभा चुनाव में लगभग 13 फीसदी वोट के साथ पांच सीट पर जीत हासिल की थी। केजरीवाल ने इस उपलब्धि पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा हाल में गुजरात के सिलसिले में उन्हें किसी व्यक्ति ने कहा था कि आप तो बैल से भी दूध निकाल लाए। गाय से तो दूध सभी निकालते हैं। लेकिन हम विधानसभा चुनाव में पांच सीट जीतकर और 13 फीसदी वोट प्रतिशत हासिल करके बैल से दूध निकाल लाए।

आप की विचारधारा में विश्वास करने के लिए आभार

अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के लोगों को भी उनकी पार्टी की विचारधारा में विश्वास दिखाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी ने अपने दूसरे प्रयास में पंजाब में अपनी सरकार बनाई थी। चिंता न करें हम निश्चित तौर पर 2027 में गुजरात में भी अपनी सरकार बनाएंगे। बता दें आम आदमी पार्टी ने 2017 में गुजरात विधानसभा की 182 सीट में 29 सीट पर चुनाव लड़ा था। जबकि पंजाब की 117 सीट में से 112 पर चुनाव लड़ा था। हालांकि, उस समय आप को गुजरात में करारी हार का सामना करना पड़ा था। उसके सभी 29 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। पार्टी पंजाब में 20 सीट जीतकर राज्य में मुख्य विपक्षी पार्टी बन गई थी। केजरीवाल ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों पर कहा कि भाजपा के गढ़ गुजरात में पार्टी के आने से सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही है कि वह निर्वाचन आयोग द्वारा राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा पाने की पात्र बन गई। उन्होंने कहा शायद आम आदमी पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अपने गठन के एक साल के भीतर दिल्ली की सत्ता में आई और 10 साल के भीतर उसने दूसरे राज्य पंजाब में अपनी सरकार बना ली। जिसे अब राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल गया है।

Post Views: 225
Tags: Aam Aadmi PartyArvind KejriwalFive seats is like milking a bull AAP has 13 percent vote AAP became the national partygujarat
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version