Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

प्रदूषण के साथ बढ़ी आप सरकार की चिंता…जानें पराली को लेकर क्या है सरकार का प्लान…!

DigitalDesk by DigitalDesk
October 19, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति
0
प्रदूषण के साथ बढ़ी आप सरकार की चिंता…जानें पराली को लेकर क्या है सरकार का प्लान…!
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रदूषण के साथ बढ़ी आप सरकार की चिंता…जानें पराली को लेकर क्या है सरकार का प्लान…!

विंटर एक्शन प्लान पर अमल जारी
दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने वायु प्रदूषण में और अधिक सुधार लाने के लिए 523 टीम पूरी दिल्ली में तैनात की हैंं। इसके साथ ही डस्ट प्रदूषण कम करने के लिए 500 वॉटर स्प्रिंकलर के साथ 85 मैकेनिकल रोड स्वीपिंग एमआरएस मशीन पूरी दिल्ली में तैनात की गई हैं। मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली सचिवालय में इमरजेंसी बैठक बुलाई। जिसमें सभी संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को मौजूद रहने के निर्देश दिये गये हैं। दिल्ली के आनंद विहार में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली में प्रदूषण से सबसे अधिक प्रभावित सभी 13 जोन में जरूरी कदम उठाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

वायु प्रदूषण रोकने 523 टीम पूरी दिल्ली में तैनात
डस्ट प्रदूषण कम करने के लिए 500 वॉटर स्प्रिंकलर
85 मैकेनिकल रोड स्वीपिंग एमआरएस मशीन
मंत्री गोपाल राय ने बुलाई इमरजेंसी बैठक
आनंद विहार में बढ़ते प्रदूषण से सरकार चिंतित

हॉटस्पॉट आनंद विहार के बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण लगाने के लिए विभाग की ओर से अधिकारियों को सभी जरूरी कदम उठाने के दिशा निर्देश जारी किए गये हैं। पर्यावरण मंत्री ने कहा दिल्ली सरकार की ओर से सर्दियों में होने वाले प्रदूषण की समस्या से निजात दिलाने के लिए 25 सितंबर को 21 फोकस बिन्दुओं पर आधारित विंटर एक्शन प्लान को लेकर घोषणा की गई थी। विंटर एक्शन प्लान के तहत विभागों ने की ओर से अपना काम शुरू कर दिया गया है।

आप सरकार ने बनाया वार रुम
दिल्ली में प्रदूषण की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए आम आदमी पार्टी सरकार ने दिल्ली में वार रूम बनाया है। जिसने काम करना भी शुरू कर दिया है। यहां खतों में पराली गलाने के लिए बायो-डिकम्पोजर का छिड़काव भी किया जा रहा है। साथ ही दिल्ली में कंस्ट्रक्शन साइट पर भी सरकार की ओर से उड़ती धूल पर नियंत्रण करने के लिए एंटी डस्ट कैंपेन शुरू किया गया है। दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने इसे लेकर कहा दिल्ली सरकार की ओर से उठाए गए सख्त कदमों के चलते ही दिल्ली में वायु प्रदूषण में निरंतर सुधार हो रहा है। इसके चलते पिछले 9 साल के दौरान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के वायु प्रदूषण में करीब 34.6 फीसद की कमी दर्ज की गई है। इसके साथ ही दिल्ली में अब वायु प्रदूषण में कमी लाने और सुधार लाने के लिए विंटर एक्शन प्लान बनाया है, जिसके तहत दिल्ली सरकार ने सात अक्टूबर से अगले एक महीने के लिए दिल्ली में एंटी डस्ट कैंपेन को शुरू ​कर दिया है।

कंस्ट्रक्शन एजेंसियां पर सरकार की नजर,नियमों के पालन का निर्देश
आतिशी सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा सभी कंस्ट्रक्शन साइट पर निर्माण संबंधी 14 तरह के नियमों का भी पालन करना जरूरी है। इन नियमों का उल्लंघन किये जाने पर विभाग की टीमें सख्त कार्रवाई करेंगी। इसके लिए विभिन्न विभागों को निर्माण साइट्स पर लगातार नजर रखने के निर्देश जारी किए हैं।

Post Views: 352
Tags: #Delhi CM
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version