ईडी की गिरफ्त में केजरीवाल … क्या सुनीता केजरीवाल चला रहीं दिल्ली की सरकार !

Aam Aadmi Party chief CM Arvind Kejriwal wife Sunita Kejriwal active

आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से ही उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल लगातार एक्टिव हैं और वह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केजरीवाल का संदेश लोगों तक पहुंचा रही हैं। केजरीवाल की गिरफ्तारी तक सुनीता केजरीवाल एक पूर्व आईआरएस अधिकारी और एक गृहिणी बनी हुई थीं। लेकिन, आम आदमी पार्टी के लिए सबसे बड़े संकट की इस घड़ी में उनकी भूमिका में बदलाव होता दिख रहा है। वे अब प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही हैं। उनकी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की क्लिप्स को AAP समर्थकों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जमकर शेयर किया। इसके अलावा, अरविंद केजरीवाल के विरोधी भी यह दावा कर रहे हैं कि वह अपनी पत्नी को कमान सौंप सकते हैं।

केजरीवाल जेल से ही दे रहे जनता की समस्या दूर करने के निर्देश

उन्होंने कहा वे जेल में अरविंद जी से मिलने गई थीं। दिल्ली के लोगों की समस्याओं को सुलझाने के लिए वे जेल से निर्देश भेज रहे हैं, तो केंद्र सरकार ने उन पर केस कर दिया। इस बात से उनको बहुत पीड़ा हुई है। दरअसल बीते कुछ दिनों में यह सुनीता केजरीवाल का दूसरा वीडियो संदेश है। इससे पहले उन्होंने 23 मार्च को पहले वीडियो मैसेज में केजरीवाल की चिट्‌ठी पढ़कर सुनाई थी। सुनीता ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल जेल में रहकर भी दिल्ली की जनता के बारे में ही सोच रहे हैं।

शराब घो​टाले में ईडी को कुछ नहीं मिला

सुनीता ने आगे कहा कि केजरीवाल ने उन्हें एक बात और कही कि इस तथाकथित शराब घोटाले की जांच में ED ने 250 से ज्यादा रेड मार ली है। वो इस शराब घोटाले का पैसा ढूंढ रहे हैं, लेकिन उन्हें किसी भी रेड में अब तक एक पैसा नहीं मिला। मनीष सिसोदिया के यहां रेड की, संजय सिंह और सत्येंद्र जैन के यहां रेड की, लेकिन एक पैसा नहीं मिला। हमारे यहां रेड मारी तो मात्र 73 हजार रुपए मिले। तो शराब घोटाले का पैसा है कहां।

Exit mobile version