प्यार, धोखा और जेंडर चेंज… MP का चौंकाने वाला मामला…युवक का जेंडर चेंज करवा कर दोस्त ने किया ये कांड…!

A shocking case of gender change and rape has come to light in Bhopal Madhya Pradesh

प्यार, धोखा और जेंडर चेंज… MP का चौंकाने वाला मामला…युवक का जेंडर चेंज करवा कर दोस्त ने किया ये कांड…!

मध्यप्रदेश में जेंडर चेंज और रेप का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। भोपाल के गांधी नगर थाना में एक 27 वर्षीय युवक ने शिकायत दर्ज कराई है कि प्रेमी ने शादी का झांसा देकर पहले संबंध बनाए, फिर लिंग परिवर्तन करवाकर शोषण किया और अब उसे ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपये की मांग कर रहा है। प्यार, धोखा और जेंडर चेंज… MP का चौंकाने वाला मामला…युवक का जेंडर चेंज करवा कर दोस्त ने किया ये कांड…फिर की ब्लैकमेलिंग!

भोपाल में सामने आया यह अनोखा और चौंकाने वाले मामला सभी को हैरान कर रहा है। एक युवक ने अपने दोस्त पर शादी का झांसा देकर पहले संबंध बनाने, फिर जेंडर चेंज करवाने और आखिर में दुष्कर्म के साथ ब्लैकमेलिंग करने का आरोप लगाया है।

MP हैरान कर देने वाला केस
युवक का करवाया जेंडर चेंज
रेप और ब्लैकमेलिंग का भी आरोप
जेंडर चेंज और दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला
शादी का वादा, फिर ब्लैकमेलिंग
भोपाल में FIR, केस नर्मदापुरम ट्रांसफर

इंदौर में कराया गया जेंडर चेंज

ओबेदुल्लागंज निवासी पीड़ित ने बताया कि नर्मदापुरम में एक युवक से प्रेम संबंध बना। जिसने शादी का वादा कर भोपाल निवासी पीड़ित को लिंग परिवर्तन के लिए राजी किया। हार्मोनल दवाओं के बाद इंदौर के एक अस्पताल में सर्जरी करवाई गई। करीब 5 लाख रुपये का खर्च हुआ।

शादी से किया इनकार, अब मांग रहा 10 लाख

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी अब शादी से मुकर गया है और 10 लाख रुपये की मांग कर रहा है। साथ ही धमकी दे रहा है। पीड़िता की शिकायत पर गांधीनगर थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर केस डायरी नर्मदापुरम पुलिस को भेज दी है।

पुलिस ने क्या कहा?

भोपाल के गांधीनगर थाना प्रभारी विजेंद्र मर्सकोले ने कहा कि मामला गंभीर है। पीड़ित की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है और जांच नर्मदापुरम पुलिस करेगी। यह मामला न केवल सामाजिक बल्कि कानूनी दृष्टिकोण से भी बहस का विषय बन गया है।

Exit mobile version