Sunday, June 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

लखनऊ के ओशोनगर इलाके में भीषण अग्निकांड…राख के ढेर में बदल गईं 250 से झुग्गियां …गरीबों के सामने जीवन गुजारने की चिंता

DigitalDesk by DigitalDesk
April 23, 2025
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, लखनऊ, संपादक की पसंद
0
A massive fire in Lucknow Ashoknagar area turned 250 huts into ashes
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लखनऊ के ओशोनगर इलाके में भीषण अग्निकांड…राख के ढेर में बदल गईं 250 से झुग्गियां …गरीबों के सामने जीवन गुजारने की चिंता

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित ओशोनगर इलाके में एक भीषण अग्निकांड हो गया। जिसने भारी तबाही मचा दी है। यहां कृष्णा नगर थाना क्षेत्र स्थित इस इलाके में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते लगभग 200 से 250 झोपड़ियों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। आग की भयावह लपटों और कई गैस सिलेंडरों के धमाकों से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया।

Related posts

Vaibhav Suryavanshi

सिर्फ खेलना नहीं, 20 साल तक क्रिकेट पर राज करना है: वैभव सूर्यवंशी का बड़ा सपना

June 7, 2026
OpenAI avd Anthropic

AI उद्योग के दो दिग्गज Anthropic And OpenAI की संभावित ऐतिहासिक IPO एंट्री…

June 7, 2026
  • लखनऊ के ओशोनगर में भीषण आग
  • 200 से अधिक झोपड़ियां हुईं राख
  • झोपड़ी में सिलेंडर ब्लास्ट से हुआ हादसा

लखनऊ स्थित ओशोनगर इलाके में भीषण आग से लगभग 200 से 250 झोपड़ियां जल गईं। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। इस दौरान कई गैस सिलेंडरों में जोरदार धमाके भी हुए। जिससे आग और तेजी से फैली। वहीं दमकल विभाग की 20 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पर किसी तरह काबू पाया। इसके साथ ही अब नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। बताया जा रहा है काफी अधिक मात्रा में नुकसान हुआ है। प्रशासन की टीम ने राहत कार्य तेज़ी से शुरू कर दिया है।

भीषण आग ने मचाई भारी तबाही

भीषण आग की लपटों ने पलक झपकते ही करीब 200 से 250 झोपड़ियों को राख के ढेर में बदल दिया। कई सिलेंडरों के फटने से धमाकों की आवाजें देर तक सुनाईं देती रहीं। जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। दमकल विभाग की करीब 20 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। वहीं अब राहत और बचाव कार्य जारी है।

लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र स्थित ओशोनगर इलाके में लगी आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वहां करीब 200 से अधिक झुग्गियां जलकर पूरी तरह राख हो गईं।

आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस के साथ दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर कृष्णा नगर के साथ आलमबाग थाना क्षेत्र की पुलिस फोर्स भी पहुंची। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मंगेश कुमार स्वयं मौके पर मौजूद रहे, जो राहत कार्य की निगरानी करते रहे। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो आग की शुरुआत एक झोपड़ी से हुई थी, लेकिन तेज हवा के चलते आग तेजी से फैलती चली गई। इस के बाद कई गैस सिलेंडरों में धमाके होने से आग और भड़क उठी। राहत की बात यह है कि आगजनी में अब तक किसी की मौत या गंभीर रूप से झुलसने की सूचना नहीं है।

Post Views: 792
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version