बिग ब्रेकिंग न्यूज: झालावाड़ में बड़ा हादसा,स्कूल की छत गिरने से 3 बच्चों की मौत, कई बच्चे दबे….हादसे के वक्त क्लास में करीब 60 बच्चे मौजूद थे

A major accident happened in Jhalawar

झालावाड़ में बड़ा हादसा,स्कूल की छत गिरने से कई बच्चे दबे

राजस्थान के झालावाड़ में बड़ा हादसा हो गया । यहां एक सरकारी स्कूल की छत गिर गई। जिससे 3 बच्चों की मौत हो गई, कई बच्चों के मलबे में दबे होने की आशंका है। पूरा मामला जिले के मनोहर थाना क्षेत्र स्थित पीपलोदी का है। जहां राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की छत अचानक भरभरा कर गिर गई। इस दौरान में क्लास में कई स्टूडेंट मौजूद थे, जो इस छत के मलबे के नीचे दब गए। अब तक मिली जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त क्लास में करीब 60 बच्चे मौजूद थे। जिसमें से करीब 25 बच्चों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

राजस्थान के झालावाड़ में बड़ा हादसा हो गया । यहां एक सरकारी स्कूल की छत गिर गई। जिससे 3 बच्चों की मौत हो गई, वहीं कई बच्चों के मलबे में दबे होने की आशंका है। पूरा मामला जिले के मनोहर थाना क्षेत्र स्थित पीपलोदी का है। जहां राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की छत अचानक भरभरा कर गिर गई। इस दौरान में क्लास में कई स्टूडेंट मौजूद थे, जो इस छत के मलबे के नीचे दब गए। अब तक मिली जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त क्लास में करीब 60 बच्चे मौजूद थे। जिसमें से करीब 25 बच्चों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। पीपलोदी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की छत गिरने से बड़ा हादसा हुआ है।

हादसे के प्रमुख बिंदु

हादसे के वक्त कक्षा में करीब 60 बच्चे मौजूद थे।
तीन बच्चों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
25 से अधिक बच्चे मलबे में दबे होने की आशंका है।
राहत-बचाव कार्य जारी है, जेसीबी मशीन की मदद से मलबा हटाया जा रहा है।
घायल बच्चों को तत्काल नजदीकी मनोहर थाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया है।
बताया जाता है कि प्रारंभिक जांच में भारी बारिश के चलते छत गिरने की बात सामने आई है।

यह हादसा सरकारी स्कूल के जर्जर भवन की ओर एक गंभीर संकेत है। प्रशासनिक लापरवाही की जांच की जाना ळाी जरूरी है। क्या भवन की हालत का पहले से किसी तरह का कोई आकलन किया गया था? स्थानीय प्रशासन, SDRF और स्वास्थ्य विभाग की तत्परता अभी सबसे अहम है।

संभावित अगली कार्रवाई

प्रशासन द्वारा जांच समिति का गठन किया जाएगा।
सभी सरकारी स्कूलों की भवन स्थिति की तत्काल समीक्षा की जाएगी।
पीड़ित बच्चों के परिवारों को मुआवजा और उचित चिकित्सा सहायता उपलब्ध करायी जाएगी।
मानसून के मद्देनजर स्कूल भवनों की सुरक्षा ऑडिट जरुरी है।

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के भवन की छत गिरने हुए हादसे में अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक तीन बच्चों की मौत हो गई है, जबकि कई बच्चे मलबे के नीचे दबे हैं। फिलहाल मौके पर स्थानीय प्रशासन की टीम की ओर से राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है। बच्चों को मलबे से निकालने के लिए जेसीबी की मदद भी ली जा रही है। वहीं घायल बच्चों को तत्काल मनोहर थाना सीएससी में लाया जा रहा है।

Exit mobile version