Friday, March 20, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम: जानें क्या है भारत का AMCA प्लान …जो उड़ा देगा पाकिस्तान और चीन की नींद

DigitalDesk by DigitalDesk
May 27, 2025
in स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

 भारत ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर एक और बड़ा कदम बढ़ाया है। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वदेशी पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट विकसित करने के लिए महत्वाकांक्षी एएमसीए Advanced Medium Combat Aircraft प्रोग्राम को मंजूरी दे दी है। यह फैसला भारत को अब रक्षा तकनीक में वैश्विक शक्तियों की श्रेणी में खड़ा करने की दिशा में मील का पत्थर माना जा रहा है।

  • आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक और कदम
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी एएमसीए प्रोग्राम को मंजूरी
  • देश में ही बनाए जाएंगे पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट्स
  • मंजुर हुआ भारत का AMCA प्लान
  • पांचवीं पीढ़ी वाला ये है देशी फाइटर जेट

जानें क्या है AMCA प्रोग्राम?

यह एक एएमसीए भारत का स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट प्रोग्राम है। जिसे DRDO और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड HAL की मदद से विकसित किया जा रहा है। यह विमान पांचवीं पीढ़ी की अत्याधुनिक तकनीकों जैसे स्टील्थ क्षमता ही नहीं सुपरसोनिक क्रूज, इंटरनल वेपन बे और आधुनिक एवियोनिक्स से लैस होगा। इस विमान में लो ऑब्जर्वेबिलिटी Low Observability तकनीक होगी। जिससे यह रडार की पकड़ से बच सकेगा। यह एक मल्टीरोल फाइटर जेट होगा। जो हवाई हमला, निगरानी, और गहन मिशनों को अंजाम देने में सक्षम होगा।

Related posts

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

March 11, 2026
Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

March 9, 2026

आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा फैसला

एएमसीए परियोजना को हरी झंडी देना मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियानों के तहत एक बड़ी उपलब्धि है। अब तक भारत को अपनी उन्नत वायु शक्ति के लिए अमेरिका, रूस, और फ्रांस जैसे देशों पर निर्भर रहना पड़ता था। लेकिन इस परियोजना के तहत अत्याधुनिक फाइटर जेट देश में ही डिजाइन और निर्माण किए जाएंगे। इससे विदेशी आयात पर भारत की निर्भरता भी कम होगी और रक्षा खर्च में बचत होगी। इतना ही नहीं रक्षा उत्पादन क्षेत्र में हजारों रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि “AMCA प्रोग्राम भारत की रक्षा स्वावलंबन की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इससे भारत विश्व की उन चुनिंदा देशों और शक्तियों में शामिल हो जाएगा जो अपनी पांचवीं पीढ़ी की लड़ाकू विमानों का विकास खुद करती हैं। राजनाथ सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि यह केवल तकनीकी उपलब्धि नहीं होगी बल्कि भारत की संप्रभुता और सुरक्षा का एक सशक्त प्रतीक भी होगा।

वैश्विक रक्षा निर्माण का केन्द्र बनेगा भारत

एएमसीए के सफल विकास और तैनाती से भारत को रक्षा निर्यात में भी बढ़त मिल सकती है। मित्र देशों को यह जेट निर्यात कर भारत अंतरराष्ट्रीय रक्षा बाजार में एक मजबूत खिलाड़ी बन सकता है। इससे भारत की रणनीतिक स्थिति और वैश्विक प्रभाव में भी वृद्धि होगी।
दरअसल एएमसीए प्रोग्राम की मंजूरी भारत के लिए सिर्फ एक रक्षा परियोजना नहीं, बल्कि राष्ट्रीय आत्मविश्वास और स्वदेशी तकनीकी कौशल और वैश्विक नेतृत्व की ओर बढ़ाया गया एक मजबूत कदम है। यह न केवल भारतीय वायुसेना को अत्याधुनिक शक्ति प्रदान करेगा बल्कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ के सपने को भी साकार करने में भी निर्णायक भूमिका निभाएगा।….प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 444
Tags: #self reliant India#what is Indian AMCA plane
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Bengal Elections: ममता बनर्जी का बड़ा दांव! 291 सीटों पर उम्मीदवार घोषित, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी चुनाव

Bengal Elections: ममता बनर्जी का बड़ा दांव! 291 सीटों पर उम्मीदवार घोषित, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी चुनाव

Bengal Elections: ममता बनर्जी का बड़ा दांव! 291 सीटों पर उम्मीदवार घोषित, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी चुनाव

मुख्य समाचार
Middle East War बड़वानी ईरान–इजरायल युद्ध का असर कपास व्यापार पर, लागत बढ़ने और निर्यात ठप होने की आशंका

Middle East War बड़वानी ईरान–इजरायल युद्ध का असर कपास व्यापार पर, लागत बढ़ने और निर्यात ठप होने की आशंका

बिजनेस
PM Modi Singur Rally: सिंगूर में गरजे पीएम मोदी, बोले—दिल्ली जैसा होगा बंगाल में सत्ता का फैसला

PM Modi Singur Rally: सिंगूर में गरजे पीएम मोदी, बोले—दिल्ली जैसा होगा बंगाल में सत्ता का फैसला

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version