Tuesday, March 10, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

एक गॉडफादर और उसका अयोग्य पुत्र, यही है शिवसेना के उत्थान-पतन और दो-फाड़ होने की कहानी

DigitalDesk by DigitalDesk
February 19, 2023
in मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Shinde faction Shiv Sena
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मुंबई। चुनाव आयोग के एक फैसले से महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों बवाल मचा हुआ है। शिंदे गुट खुशी से फूला नहीं समा रहा,  वहीं उद्धव गुट चुनाव आयोग के साथ-साथ केंद्र सरकार को भी कोस रहे हैं। हाल ही में चुनाव आयोग ने शिवसेना का चुनाव चिह्न और पार्टी का नाम शिंदे गुट को सौंप दिया।

  • चुनाव आयोग के फैसले से उद्धव गुट के नेता नाराज होकर तल्ख टिप्पणी कर रहे हैं
  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने चुनाव आयोग के कदम को सही ठहराया
  • उद्धव गुट के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने टिप्पणी कर कहा कि इसके लिए 2000 करोड़ का लेन-देन हुआ है
  • संजय राउत ने कहा कि यह उनका आरोप है, जो गद्दार गुट के लिए एक विधायक 50-50 करोड़ का भाव लगाते हैं, ऐसे में पार्टी ने चुनाव निशान लेने के लिए जरूर इतनी रकम खर्च की होगी
  • संजय राउत और शिवसेना उद्धव गुट के नेता कल यानी 20 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ अपील दाखिल करेंगे.

संजय राउत को गुस्सा क्यों आता है?

बीते शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को पुणे दौरे के दौरान शिंदे गुट की पार्टी को शिवसेना नाम और तीर-कमान चिह्न दिये जाने के चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत किया था। उन्होंने कहा था कि शुक्रवार को दूध का दूध और पानी का पानी हो गया और सत्यमेव जयते का सूत्र चरितार्थ हुआ।

Related posts

Mojtaba as new supreme leader: ईरान में सत्ता परिवर्तन के बीच युद्ध तेज, मोजतबा खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर; तेल 100 डॉलर पार

Mojtaba as new supreme leader: ईरान में सत्ता परिवर्तन के बीच युद्ध तेज, मोजतबा खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर; तेल 100 डॉलर पार

March 9, 2026
T20 World Cup: संजू सैमसन की सफलता के पीछे सचिन का मार्गदर्शन, T20 वर्ल्ड कप 2026 में बने ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’

T20 World Cup: संजू सैमसन की सफलता के पीछे सचिन का मार्गदर्शन, T20 वर्ल्ड कप 2026 में बने ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’

March 9, 2026

अमित शाह के बयान के बाद संजय राउत ने भी तल्ख टिप्पणी की। उन्होंने चुनाव आयोग के साथ ही सुप्रीम कोर्ट तक को लपेटे में ले लिया। उन्होंने कहा कि अमित शाह क्या बोलते है वो महाराष्ट्र ध्यान नही देता, जो सत्य को खरीदने का काम करते हैं। संजय राउत ने कहा कि अमित शाह का निर्णय लेने का काम जनता के पास है और समय आने पर वो फैसला करेगी।

इसके अलावा संजय राउत ने एक कदम आगे बढ़कर सुप्रीम कोर्ट पर भी निशाना साध दिया। उन्होंने कहा, ‘सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट देने का कारखाना खुला हुआ है। देश देख रहा है कि PM मोदी किस तरह से अपने एक दोस्त का साथ दे रहे हैं।’

चुनाव आयोग के खिलाफ शिवसेना जाएगी सुप्रीम कोर्ट

चुनाव आयोग के शिवसेना का नाम और निशान शिंदे गुट को देने के फैसले के खिलाफ ठाकरे गुट सोमवार यानी 20 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा। ठाकरे गुट चुनाव आयोग के फैसले के बाद से ही रोष में है और इस फैसले का कड़ा विरोध कर रहा है।

चुनाव आयोग के 3 सदस्यों की कमेटी ने 77 पन्नों के आदेश में कहा है शिवसेना का संविधान अलोकतांत्रिक है और 2018 में शिवसेना ने संशोधित संविधान की प्रति चुनाव आयोग को नहीं सौंपी थी ताकि दस्तावेज और अधिक अलोकतांत्रिक बनाया जा सके। आयोग ने कहा कि शिवसेना को निजी जागीर बनाने के लिए उद्धव ने बिना चुनाव कराए अपनी मंडली के लोगों को पदाधिकारी बना दिए। उद्धव ठाकरे गुट की दलील थी कि उसके पास पदाधिकारियों की संख्या अधिक हैं, इसलिए शिवसेना पर उनका हक है। आयोग ने इसे खारिज कर दिया।

उद्धव गुट के पार्टी नेता अरविंद सावंत ने एक वीडियो जारी किया है, जो 2018 में बनाया गया था। वीडियो में उद्धव ठाकरे के अध्यक्ष निर्वाचन को दिखाया गया है और यह वीडियो मातोश्री का है। वीडियो में एकनाथ शिंदे, मनोहर जोशी, रामदास कदम, आदित्य ठाकरे, रश्मि ठाकरे समेत पार्टी के कई दिग्गज नेता नजर आ रहे हैं।

उद्धव को पैसों का भी होगा नुकसान

2019-20 में शिवसेना के पास 48.46 करोड़ की एफडी और 186 करोड़ की अचल संपत्ति है। अब एकनाथ शिंदे जिसे कोषाध्यक्ष बनाएंगे, उसके हस्ताक्षर से इन पैसों का संचालन होगा। यानी, शिवसेना के हाथ से जाने के बाद उद्धव को पैसों का भी नुकसान होगा।

  • पूरे महाराष्ट्र में 82 जगहों पर शिवसेना के बड़े दफ्तर और मुंबई में 280 छोटे-छोटे दफ्तर हैं, जिसके कब्जे को लेकर आगामी दिनों में विवाद हो सकता है
  • विधानसभा में शिवसेना के लिए अलॉट दफ्तर पर अब एकनाथ शिंदे का कब्जा रहेगा लेकिन दादर स्थित शिवसेना कार्यालय और पार्टी का मुखपत्र सामना का स्वामित्व ठाकरे परिवार के पास ही रहेगा

शिंदे को शिवसेना मिलने के बाद उद्धव गुट पर आर्थिक असर तो होगा ही, लेकिन चुनाव आयोग के फैसले का राजनीतिक असर भी देखने को मिलेगा। पिछले 27 वर्षों से बृहनमुंबई नगर निगम (बीएमसी) पर शिवसेना उद्धव ठाकरे का कब्जा है। मार्च तक चुनाव की घोषणा होती है, तो उद्धव ठाकरे को चुनाव में नुकसान संभव है।

पार्टी छीनने और सिंबल जाने के बाद समर्थक विधायकों और नेताओं को रोकना आसान नहीं है। शिंदे के पास अब करीब 13 विधायक ही बचे हैं। निशान जाने के बाद इन विधायकों की सदस्यता पर खतरा मंडराएगा। ऐसे में अधिकांश विधायक सदस्यता बचाने के डर से शिंदे खेमा में जा सकते हैं, सांसदों को भी रोकना मुश्किल है। शिवसेना का विवाद अभी सुप्रीम कोर्ट में है और 37 विधायकों पर दल-बदल का खतरा मंडरा रहा है और चुनाव आयोग के फैसले से शिंदे गुट को सुप्रीम कोर्ट में भी राहत मिल सकती है।

बाला साहेब ठाकरे के वक्त महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, पालघर और कोंकण में शिवसेना की मजबूत पकड़ थी और इन इलाकों में विधानसभा की करीब 100 सीटें हैं। शिवसेना में अब टूट के बाद पालघर, कोंकण और ठाणे में पार्टी के पास नेताओं की कमी हो गई है, पार्टी में उद्धव और आदित्य के अलावा जनाधार वाला कोई भी नेता नहीं बचा है।

बालासाहेब की विरासत

शिवसेना में टूट के बाद सबसे बड़ी बहस बाला साहेब ठाकरे के तस्वीर उपयोग को लेकर छिड़ी थी। उद्धव ठाकरे ने तो यहां तक कह दिया था कि शिंदे अपने बाप की तस्वीर का उपयोग करें ना कि दूसरे के बाप की, हालांकि, शिंदे माने नहीं। चुनाव आयोग के फैसले के बाद एकनाथ शिंदे अब बाला साहेब की तस्वीर का उपयोग आसानी से कर सकते हैं. क्योंकि बाला साहेब शिवसेना के संस्थापक रहे हैं।

Post Views: 110
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version