Tuesday, March 10, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

बिहार विधानसभा चुनाव…चिट्ठी आई सियासत गरमाई….जानें क्यों हो रही चिट्टी पर चकल्लस…क्या लालू देंगे ओवैसी को एंट्री? ..चिराग का तंज चिट्ठी लिखी या लिखवाई गई 

DigitalDesk by DigitalDesk
July 4, 2025
in Uncategorized
0
बिहार विधानसभा चुनाव…चिट्ठी आई सियासत गरमाई….जानें क्यों हो रही चिट्टी पर चकल्लस…क्या लालू देंगे ओवैसी को एंट्री? ..चिराग का तंज चिट्ठी लिखी या लिखवाई गई 
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बिहार विधानसभा चुनाव…जानें क्यों हो रही चिट्टी पर चकल्लस…क्या लालू देंगे ओवैसी को एंट्री? ..चिराग का तंज चिट्ठी लिखी या लिखवाई गई

बिहार में विधानसभा के चुनाव से पहले सियासत में एक बड़ा ट्विस्ट आया है। असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM ने महागठबंधन में आरजेडी और कांग्रेस के साथ हाथ मिलाने की इच्छा जताई है। बिहार AIMIM अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने इस संबंध में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को पत्र लिखा है। साथ ही तेजस्वी यादव से भी संपर्क किया है। हालांकि आरजेडी की ओर से अब तक कोई भी जवाब नहीं आया है।

Related posts

Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

March 9, 2026
Ladli Behna Yojana Manju Yadav life changed She became self reliant by opening a sewing center

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना: बदली मंजू यादव की जिंदगी…सिलाई सेंटर खोलकर बनीं आत्मनिर्भर…अन्य महिलाओं को भी दे रहीं रोजगार

March 8, 2026

AIMIM की डिमांड से विपक्षी गठबंधन में खलबली

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी समीकरण में तेजी से परिवर्तन हो रहा है। विधानसभा के चुनाव के माहौल में असदुद्दीन ओवैसी और उनके दल AIMIM सुर्खियों में है। ओवैसी की राजनीतिक पार्टी की ओर से विधानसभा के चुनाव से ठीक पहले एक बेहद चौंकाने वाला दांव चल दिया है। खुद को INDIA ब्लॉक में शामिल करने को लेकर पेशकश की है। AIMIM के इस सियासी दांव से विपक्षी दलों में भी खासी खलबली मच गई है।

महागठबंधन में पहले से ही हैं 6 भागीदार

दरअसल महागठबंधन में पहले से ही 6 भागीदार दल हैं। यह लोकसभा चुनाव 2024 के समय बिहार में एक साथ मैदान में उतरे थे। इनमें राष्ट्रीय जनता दल आरजेडी, कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी लिबरेशन, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी और भारतीय राष्ट्रीय लीग के साथ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का नाम शामिल किया जाता है। हालांकि बाद में मुकेश साहनी की VIP पार्टी भी महागठबंधन का हिस्सा बनी थी। तब आरजेडी की ओर से अपने कोटे से तीन सीट उसे दी थीं।

अब बिहार में राज्य विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। सीट शेयरिंग पर मंथन का दौर चल रहा है। इंडिया अलांयस के वरिष्ठ नेताओं के बीच इसे लेकर करीब चार दौर की बैठकें भी हो चुकी हैं। अब एक बार फिर मंथन होने की उम्मीद है। इस सबके बीच हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी के साथ अब ओवैसी की AIMIM की ओर से भी इंडिया ब्लॉक का हिस्सा बनने की मंशा जताई है। बिहार में यह पार्टियां महागठबंधन में सीट शेयरिंग की डिमांड करती नजर आ रही है। जबकि आम आदमी पार्टी की ओर से बिहार में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

इस बीच ओवैसी को लेकर कांग्रेस नेताओं का कहना है कि उन्हें कोई ऑफर नहीं दिया है। ओवैसी से पूछिए, उन्होंने चुनाव को लेकर क्या सोचा है। वहीं आरजेडी नेताओं का कहना है कि ओवैसी का सियासी ट्रैक रिकॉर्ड बीजेपी की B टीम की तरह का है लेकिन अब जबकि ओवैसी ने स्वयं महागठबंधन में शामिल होने की इच्छा जताई है तो इसे लेकर कोई भी अंतिम निर्णय लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव के साथ महागठबंधन के अन्य नेता लेंगे।

चिराग पासवान ने इस पर कसा तंज

वहीं केद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रमुख चिराग पासवान ने इस पर तंज कसा है। AIMIM के बिहार अध्यक्ष की ओर से AIMIM को महागठबंधन में शामिल किये जाने के लिए लालू यादव को लेटर लिखे जाने पर कहा है कि पता नहीं चिट्ठी लिखी भी गई है या फिर लिखवाई गई है। जिस मुस्लिम वोट पर आरजेडी और उसके नेता अपना अधिपत्य मानते आ रहे हैं, वे पहले से ही बिखरता नजर आ रहा है। अगर पिछले विधानसभा चुनाव 2023 की बात करें तो उस समय बिखराव नहीं होता तो ओवैसी की पार्टी के विधायक कैसे चुनाव जीतते। जिस MY मुस्लिम-यादव समीकरण की सीढ़ी के सहारे राजद सांप्रदायिकता और जातिवाद को बढ़ावा देते हुए आगे बढ़ रहा था। अब उस समुदाय को यह एहसास हो रहा है कि उनके समुदाय को महज वोट बैंक के तौर पर उपयोग किया गया बनाया जा रहा है। अब आगे वे स्वयं को इस्तेमाल नहीं होने देना चाहते।

Post Views: 215
Tags: #assembly elections in Bihar#big twist #bihar politics
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version