चिराग के क्षेत्र हाजीपुर में 12 लेन का डबल डेकर फ्लाईओवर बननेगा…पटना-मुजफ्फरपुर के बीच यात्रा होगी आसान

A 12 lane double decker flyover will be built in Chirag area Hajipur travel between Patna and Muzaffarpur will become easier

चिराग के क्षेत्र हाजीपुर में 12 लेन का डबल डेकर फ्लाईओवर बननेगा…पटना-मुजफ्फरपुर के बीच यात्रा होगी आसान

उत्तर बिहार से पटना की यात्रा करने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। हाजीपुर में 500 करोड़ रुपये की लागत से 12 लेन का डबल डेकर फ्लाईओवर बनने जा रहा है। यह फ्लाईओवर लगभग 5 किलोमीटर लंबा होगा, जो रामाशीष चौक से पासवान चौक तक फैला होगा। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य छपरा-हाजीपुर और मुजफ्फरपुर-हाजीपुर हाईवे को सीधे जोड़ना है। ऊपरी डेक से गुजरने वाले वाहन शहर में प्रवेश किए बिना बाहर निकल सकेंगे। जिससे शहर का बोझ काफी कम होगा। बता दें हाजीपुर लोकसभा सीट से केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान चुनकर आए हैं। यह सीट उनके दिवंगत पिता रामविलास पासवान की कर्मभूमि रही है।

हाजीपुर को मिलेगी नई सौगात
12 लेन का डबल डेकर फ्लाईओवर

उत्तर बिहार और पटना के बीच सफर करने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। हाजीपुर में अब ट्रैफिक जाम की समस्या को खत्म करने के लिए 12 लेन का डबल डेकर फ्लाईओवर बनने जा रहा है। लगभग 500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह फ्लाईओवर हाजीपुर को पटना, छपरा और मुजफ्फरपुर से सीधे जोड़ेगा।

फ्लाईओवर की खासियतें

लंबाई : 5 किलोमीटर

स्थान : रामाशीष चौक से पासवान चौक तक

संरचना : 12 लेन का डबल डेकर फ्लाईओवर

लागत : लगभग 500 करोड़ रुपये

समय सीमा : 2 साल में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य

पिलर : 150 पिलर बनाए जाएंगे

विशेष योजना : बीएसएनएल गोलंबर को आकर्षक रूप दिया जाएगा

ट्रैफिक जाम से राहत

फ्लाईओवर के ऊपरी हिस्से से वे वाहन गुजरेंगे जिन्हें शहर के भीतर प्रवेश नहीं करना है। निचले हिस्से से स्थानीय यातायात चलेगा। इससे रामाशीष चौक और गांधी सेतु के बीच लगने वाला जाम खत्म होगा। पटना से मुजफ्फरपुर और छपरा जाने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा सुविधा।

विकास को नई गति

वैशाली की डीएम वर्षा सिंह ने बताया कि यह परियोजना हाजीपुर के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
शहर में सुगम यातायात
व्यावसायिक गतिविधियों में वृद्धि
नए निवेश और रोजगार की संभावनाएं

जल्द शुरू होगा काम

परियोजना से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं और सितंबर की शुरुआत में टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। लक्ष्य रखा गया है कि यह महत्वाकांक्षी फ्लाईओवर अगले दो साल के भीतर पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाए। वैशाली की जिला अधिकारी आईएएस वर्षा सिंह का कहना है कि डबल डेकर फ्लाईओवर बनने के बाद रामाशीष चौक के साथ ही गांधी सेतु के बीच लगने वाला जाम भी लगभग खत्म हो जाएगा। इस फ्लाईओवर में करीब 150 पिलर बनाए जाएंगे और बीएसएनएल गोलंबर को आकर्षक रूप दिया जाएगा।

ट्रैफिक जाम से राहत और विकास को गति

यह डबल डेकर फ्लाईओवर हाजीपुर ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर बिहार के लिए बड़ी सौगात साबित होगा। इससे पटना और मुजफ्फरपुर के बीच सफर आसान और तेज़ होगा। यात्रियों का समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। साथ ही, हाजीपुर में लगने वाले लंबे जाम से लोगों को स्थायी राहत मिलेगी। यह परियोजना न केवल यातायात व्यवस्था को सुगम बनाएगी बल्कि क्षेत्र के साथ शहर के विकास को भी इससे नई गति मिलेगा। (प्रकाश कुमार पांडेय)

Exit mobile version