Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

सत्ता के लिए सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर कांग्रेस,भगवा मय हुआ इंदिरा भवन

DigitalDesk by DigitalDesk
June 6, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य
0
Congress BJP Hindutva Card
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव के पहले बीजेपी और कांग्रेस अभी से अलग-अलग रणनीति बनाकर जीत हासिल करने की कोशिश में जुट गई हैं। बीजेपी में कभी गुजरात फॉर्मूले, तो कभी कर्नाटक फॉर्मूले पर बात होती है। वहीं कांग्रेस भी बीजेपी सरकार को भ्रष्टाचार, महंगाई जैसे मुद्दों पर घेरने के साथ वो बीजेपी के ही हथियार से घेरने निकली है। यह हथियार है सॉफ्ट हिंदुत्व।

  • सॉफ्ट हिंदुत्व को बनाया कांग्रेस ने हथियार
  • बीजेपी को उसके ही अखाड़े में पटकनी देने की कोशिश
  • कांग्रेस धर्म उत्सव प्रकोष्ठ का आयोजन
  • बजरंग सेना निकालेगी भगवा रैली
  • भगवा रंग में रंगा कांग्रेस पार्टी दफ्तर
  • पीसीसी में हनुमान चालीसा का पाठ

सभी 230 विधानसभा सीटों पर सुंदरकांड का पाठ

मध्य प्रदेश कांग्रेस के धर्म और उत्सव प्रकोष्ठ के कई आयोजन दिखने लगे हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भी गाहे-बगाहे खुद को हनुमान भक्त कहते हैं। पार्टी दफ्तर भगवा रंग में रंगा भी नजर आ रहा है। इसके अलावा पार्टी ने चुनावों के मद्देनजर कुछ अहम फैसले किये हैं जैसे मंदिर पुजारी प्रकोष्ठ बनाना। जिसका मकसद ब्राह्मण वोटों को साधना है और मंदिर की जमीन पर उन्हें मालिकाना हक दिलाने के लिए आंदोलन शुरू करना है। हिंदुत्व के फॉर्मूले को अपनाते हुए कांग्रेस धर्म उत्सव प्रकोष्ठ की ओर से राज्य की सभी 230 विधानसभा सीटों पर सुंदरकांड का पाठ कराने जा रही है। इसके साथ ही बड़े स्थानों पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा तो वहीं शिवपुराण का आयोजन भी किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं का कहना है बीजेपी भगवान राम को सीताजी से अलग करती है। हम बोलते हैं जय सियाराम। वो धर्म से जोड़कर राजनीति करते हैं। लेकिन कांग्रेस धर्म पर चलकर राजनीति करती है। कांग्रेसियों का कहना है चाहे भगवान कृष्ण हों। भगवान राम हों या हनुमान जी हों। यह न्याय के देवता हैं। जैसा न्याय हिमाचल और कर्नाटक में किया है। वैसा न्याय अब मध्यप्रदेश में करेंगे।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

कांग्रेस हिन्दुत्व दिखावटी-बीजेपी

वहीं बीजेपी नेता राजपाल सिसोदिया का कहना है जो लोग कव्वाली कराते हैं। उर्स के पोस्टर पर दिखते थे। वो नेता अब भागवत कथा में दिखते हैं। यही बदलाव आया है। दरअसल य हमारे ही विचार की जीत है। सिसोदिया का कहना है ये छद्म लोग हैं। ये लोग एक मोहल्ले में तिलक लगाकर जाएंगे तो दूसरे में छिपकर, दूसरे मोहल्ले में जाएंगे तो तिलक मिटाकर जाएंगे। ऐसे लोगों से समाज और देश को खतरा है। क्योंकि सीता जी का हरण साधु रुप धारण करके ही रावण ने किया था। अब जनता के मतों का हरण नकली और दिखावटी वेशधारी हिन्दू बनकर करने का प्रयास किया जा रहा है।

40 लाख ब्राह्मण वोटर्स पर नजर

दरअसल यह सब इसलिए भी किया जा रहा है क्यों प्रदेश में करीब 40 लाख ब्राह्मण वोटर हैं। जो कुल वोट बैंक का करीब 10 फीसदी है। विंध्य, महाकौशल, चंबल की करीब 60 से अधिक सीटों पर निर्णायक भी हैं। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने कंप्यूटर बाबा और मिर्ची बाबाओं का सहारा लिया था तो वहीं भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी महाकाल से लेकर ओमकारेश्वर तक गए। नर्मदा आरती हुई। मकसद बीजेपी को उसके ही अखाड़े में पटखनी देना है।

Post Views: 199
Tags: BJPCongressHindutva CardKamal NathMadhya Pradesh Assembly ElectionsSoft Hindutva
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version