Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

विशेषज्ञों ने कहा ये नहीं करेंगे तो होते रहेंगे रेल हादसे

हादसों को रोकने के लिए करने होंगे उपाय

DigitalDesk by DigitalDesk
June 4, 2023
in दिल्ली
0
विशेषज्ञों ने कहा ये नहीं करेंगे तो होते रहेंगे रेल हादसे
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे ने पूरी दुनिया को हिला दिया है। हादसा इतना बड़ा था कि करीब तीन सौ लोगों की जानें चली गईं। जबकि एक हजार से अधिक लोग घायल हुए है। कई परिवार के परिवार उजड़ गए। कुछ परिवारों ने घर का इकलौता कमाने वाला व्यक्ति खो दिया है। हालांकि सरकार ने मुआवजे की घोषणा करके कुछ राहत तो दी है लेकिन जो व्यक्ति चला गया उसकी भरपाई मुआवजा नहीं कर सकता है। हादसा कैसे हुआ है, इसको लेकर जांच भी चल रही है और कुछ तथ्य सामने आए हैं। जिसमें रेल मंत्री ने कहा है कि ​हादसे के लिए जिम्मेदारों की पहचान भी कर ली गई है।

हादसों को रोकने के लिए करने होंगे उपाय

इसके पहले भी कई रेल हादसे हुए है। हर बार की तरह जांच होती है,कुछ लोगों पर एक्शन हो जाता है,इसके बाद भी हादसे नहीं रुकते है।ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इन हादसों को कैसे कम किया जाए। इसके लिए तमाम विशेष अपनी अपनी राय दे रहे हैं। कई जानकारों को दावा है कि यदि इसी तरह लापरवाही होती रही तो हादसों को कम कर पाना बहुत मुश्किल होगा। आए दिन इस तरह की घटनाएं होती रहेंगी। छोटो मोटे हादसों को छोड़ दें तो बड़े हादसों को रोका जा सकता है। इसके लिए रेलवे सेफ्टी सिस्टम को मजबूत करना होगा।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

विशेषज्ञों ने फिर चेताया

रेलवे की तकनीक को गहराई से समझने वाले जानकारों ने रेलवे प्रशासन को खुले तौर पर चेता दिया है। उनका कहना है कि यदि आज भी ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले समय में ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। मीडिया रिपोर्ट्स में कई विशेषज्ञों के बयान चल रहे हैं, जिनमें कहा जा रहा है कि हाल के सालों में रेल सुरक्षा काफी बेहतर हुई है लेकिन अभी इस दिशा में और बहुत कुछ किया जाना बाकी है। ओडिशा हादसा, रेलवे को पूरी तरह से बदलने की सरकार की योजना के लिए बड़ा झटका है।

सुरक्षा उपाय की धीमी गति

जानकारों का स्पष्ट कहना है कि भारतीय रेलवे जो भी सुरक्षा उपाय अपना रहा है उसकी गति बहुत धीमी है। जब तक हम एक सिस्टम पर जाते हैं तो उसमें नया बदलाव आ जाता है। ऐसे में जो भी सिस्टम लगाएं उसकी गति को बढ़ाने की जरूरत है। ताकि वक्त के साथ रेलवे भी चलता रहे।हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि ओडिशा हादसे के बाद सुरक्षा से जुड़े उपायों को गति आएगी। इसके अलावा जानकारों का कहना है कि पूवी तट के जिस रूट पर यह ट्रेन हादसा हुआ है वह देश का सबसे पुराना और सबसे व्यस्त रूट है। कोयले और तेल की ढुलाई के लिए मालगाड़ियों का भी इस रूट पर काफी संचालन होता है। ऐसे में ट्रैक पर काफी दबाव होता है और पुराने ट्रेक होने के कारण हादसों को डर बना रहता है। इसलिए इनकी मरम्मत सही ढंग से कराने की जरूरत है। यदि ऐसा नहीं होगा तो रेल हादसों को डर हमेशा बना रहेगा।

Post Views: 117
Tags: Indian Railways
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version