Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

राजस्थान के सीएम गहलोत का पीएम पर तंज, भारत सरकार भी कर्ज के पैसे से ही चल रही है

DigitalDesk by DigitalDesk
June 2, 2023
in जयपुर, बिजनेस, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान
0
Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot Prime Minister Narendra Modi
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजस्थान में कांग्रेस की गुटबाजी के बीच सीएम अशोक गहलोत ने केन्द्र सरकार पर कर्ज को लेकर बड़ी बात कही है। सीएम गहलोत ने कहा हमारी राजस्थान की सरकार बहुत सोच-समझकर फैसले लेती है। उन्होंने कर्ज को लेकर कहा देश में हर राज्य की सरकार पर कर्ज है। इतना ही नहीं गहलोत ने यह तक कहा कि भारत सरकार भी तो कर्ज के पैसे से ही चल रही है। कर्ज लेकर राज्य का विकास करना योजनाओं को शुरु करना, आमजन को उन योजनाओं का लाभ देना बुरी बात नहीं है। क्यों कि बिना कर्ज लिए काम नहीं, विकास की योजनाओं के लिए कर्ज लेना ही पड़ता है।

  • राजस्थान की फ्री स्कीम्स और गारंटी योजना
  • पीएम मोदी ने दिवाला निकालने वाली दिया था करार
  • कर्ज को लेकर पीएम मोदी पर सीएम का पलटवार
  • बिना केन्द्र की अनुमति नहीं लिया जा सकता कर्ज
  • नियंत्रण केन्द्र का तो फिर कैसे निकलेगा दिवाला!
  • देश में हर राज्य की सरकार पर कर्ज

सीएम गहलोत ने पीएम मोदी पर पलटवार किया है। दरअसल मोदी ने पिछले दिनों अजमेर की जनसभा में राजस्थान सीएम गहलोत की फ्री स्कीम्स और गारंटी वाली योजनाओं को दिवाला निकालने वाला करार दिया था। इसके बाद जयपुर में सड़कों और आरयूबी के वर्चुअल शिलान्यास लोकार्पण समारोह के दौरान सीएम गहलोत ने कहा केन्द्र सरकार की अनुमति के बिना राज्य सरकारें एक लाख रुपए का भी कर्ज नहीं ले सकती हैं।उन्होंने कहा जब पूरा नियंत्रण केन्द्र सरकार के पास है, तो फिर दिवालिया कैसे हो सकता है। वे पीएम से कहना चाहते हैं कि अजमेर में वे कुछ कह कर गए थे। जो गारंटी दी जा रही है वो दिवालिया कैसे हो सकता है बता दीजिए आप। इतना ही नहीं सीएम गहलोत ने कहा साल 2014 में जब केन्द्र में मोदी की सरकार बनी थी तब 55 लाख करोड़ कर्ज था, लेकि मौजूदा दौर में कर्ज बढ़कर 155 लाख करोड़ का हो गया है। इसे क्या कहेंगे? कर्ज अगर विकास के लिए लिया जाता है, उसके पैरामीटर्स भी हाते हैं। जिसके तहत कर्ज लिया जाता है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

आमदनी अठन्नी खर्चा रुपया

दरअसल यह एक साधारण सा गणित है कि अगर खर्च ज्यादा और आमदनी कम है, तो आपको कर्ज लेना ही पड़ेगा। चाहे सरकार हो या सामान्य व्यक्ति या कारोबारी। हां लेकिन खर्च और कर्ज का प्रबंधन सही तरह करना होगा, ऐसा नहीं किया तो हालात बिगड़ सकते हैं। ऐसे में हो सकता है कि न तो कमाई का कोई जरिया बचेगा और न ही कर्ज लेने के लायक बचेंगे। बता दें राज्य सरकार हो या केंद्र की सरकार बडी बड़ी परियोजनाओं को लागू करने के लिए हर किसी को कर्ज की जरूरत पड़ती है। दुनियाभर की सरकारें भी कर्ज लेकर ही देश चलातीं हैं। लेकिन ये कर्ज जब बढ़ने लगता है तो फिर दिक्कतें शुरु हो जाती है। हमारे देश में भी राज्य सरकारों का राजकोषीय घाटा लगातार बढ़ रहा है। इतना ही नहीं केंद्र सरकार का भी और राज्य सरकार का भी राजकोषीय घाटा बढ़ रहा है। इस समय एक भी ऐसा राज्य नहीं है जिसका खर्च उसकी आमदनी से कम हो। देश की हर राज्य की सरकार अपनी आमदनी से ज्यादा ही खर्च कर रही है। जिसे पूरा करने के लिए उसे कर्ज लेना पड़ता है। आरबीआई की रिपोर्ट मुताबिक साल 2021 तक देशभर की सभी राज्य सरकारों पर 69.47 लाख करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज है। जिसमें सबसे ज्यादा कर्ज में तमिलनाडु की सरकार डूबी है।तमिलनाडू सरकार पर 6.59 लाख करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज है। इसके बाद नंबर आता है यूपी की योगी सरकार का। उत्तर प्रदेश सरकार पर 6.53 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज लदा हुआ है। बता दें मार्च 2021 तक की रिपोर्ट बताती है कि उस समय देश में 19 राज्य ऐसे थे जिन पर 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज लदा था।

इस तरह कर्ज के जाल में फंस रहे राज्य

रिजर्ब बैंक आफ इंडिया की पिछली एक रिपोर्ट में CAG के डेटा के हवाले से ये बात सार्वजनिक की है कि राज्य सरकारों का सब्सिडी पर खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है। साल 2020-21 में कुल खर्च का 11.2% खर्च सब्सिडी पर किया था। जबकि साल 2021-22 में यह बढ़कर 12.9% खर्च किया था। रिपोर्ट पर गौर करें तो पता चलता है कि सब्सिडी पर सबसे ज्यादा खर्च उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, झारखंड, तेलंगाना में बढ़ा है। वहीं पंजाब,गुजरात और छत्तीसगढ़ की सरकारों ने अपने रेवेन्यू एक्सपेंडिचर का 10% से ज्यादा खर्च सब्सिडी पर किया है। रिपोर्ट के अनुसार अब राज्य सरकारें सब्सिडी की बजाय मुफ्त ही दे रहीं हैं। सरकारें ऐसी जगह पर पैसा खर्च करने में जुटी हैं जहां से उन्हें कमाई नहीं होने वाली। फ्री बिजली के साथ फ्री पानी और फ्री यात्रा ही नहीं कर्ज माफी, बिजली बिल माफी ये सब ‘freebies’ हैं। जिन पर राज्य सरकार सबसे अधिक खर्च कर रहीं हैं। हालांकि आरबीआई ने उम्मीद जताई है कि साल 2021-22 से 2026-27 के बीच देश के कई राज्यों में कर्ज कम होने की उम्मीद है। यानी राज्यों की ग्रॉस स्टेट डोमेस्टिक प्रोडक्ट GSDP में कर्ज की हिस्सेदारी घटने की उम्मीद है। दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा और कर्नाटक की सरकारों का कर्ज घटने का अनुमान है।

राजस्थान में कर्ज GSDP 35 प्रतिशत

आरबीआई की रिपोर्ट से पता चलता है कि कुछ राज्य ऐसे भी जिनका कर्ज साल 2026-27 तक GSDP का 30 प्रतिशत से अधिक हो सकता है। इन राज्यों में पंजाब की हालत सबसे खराब हो सकती है। 2026-27 के समय तक पंजाब सरकार पर GSDP का 45% से ज्यादा कर्ज होने की अनुमान है। तो वहीं केरल, पश्चिम बंगाल और राजस्थान की सरकार का कर्ज GSDP के 35% तक होने की संभावना है।

Post Views: 263
Tags: Chief Minister Ashok GehlotDebtGovernment of IndiaLoanPrime Minister Narendra ModiRajasthan
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version