Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

सीएम अशोक गहलोत का चुनावी दांव, 100 यूनिट तक सभी को फ्री बिजली,खजाने से सरकार खर्च करेगी 5200 करोड़ सालाना

DigitalDesk by DigitalDesk
June 1, 2023
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान, शहर और राज्य, स्पेशल
0
100 units free electricity
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले सीएम अशोक गहलोत ने बड़ा दांव खेला है। उन्होंने ऐलान किया है कि अब सभी कैटेगरी के उपभोक्ताओं को सौ यूनिट तक फ्री बिजली दी जाएगी। किसी भी उपभोक्ता को पहले 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने पर किसी तरह को कोई बिल नहीं देना होगा। इतना ही नहीं 200 यूनिट तक बिजली पर किसी तरह का सरचार्ज और परमानेंट चार्ज के साथ इलेक्ट्रिसिटी फीस भी नहीं देनी होगी।  इसके लिए सरकार को सालाना करीब 5 हजार 200 करोड़ रुपए का बिजली बिल सरकार अपने खजाने से जमा करेगी। वहीं शेष 20 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली बिल में 18 सौ करोड़ रुपए छूट मिलती रहेगी। बता दें यह छूट तीन सौ से 750 रुपए तक है।

  • 1 जून से फ्री बिजली योजना लागू
  • 200 यूनिट तक बिजली नहीं लगेगा सरचार्ज
  • परमानेंट चार्ज भी किया गहलोत ने माफ
  • उपोभाक्ताओं को नहीं देना होगा इलेक्ट्रिसिटी चार्ज
  • 3 करोड़ 10 लाख से अधिक परिवार को मिलेगा लाभ

बता दें राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य की जनता को बड़ी राहत दी है। 1 जून से प्रति माह 100 यूनिट तक बिजली की खपत करने वाले उपभोक्ताओं को अब शून्य बिजली बिल मिलेगा। इससे राज्य के लाखों लोगों को लाभ होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्विटर पर इसकी घोषणा करते हुए कहा कि महंगाई राहत शिविरों का निरीक्षण करने और लोगों से बात करने के बाद फीडबैक था कि बिजली बिलों में स्लैब-वार छूट में कुछ बदलाव होना चाहिए। ऐसे में पिछले मई के बिजली बिल में उपभोक्ताओं का फ्यूल सरचार्ज को लेकर भी फीडबैक मिला था। सीएम ने कहा फीडबैक के आधार पर ही एक बड़ा फैसला लिया गया है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

अपने खजाने से बिल भरेगी सरकार

इस तरह अब राजस्थान में 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले ग्राहकों का बिजली बिल अब जीरो होगा। 100 यूनिट से अधिक बिजली खपत करने वाले परिवारों को पहले 100 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी, शेष यूनिट को बिजली बिल का भुगतान करना होगा। सीएम की घोषणा के तहत, एक महीने में 200 यूनिट बिजली की खपत करने वाले उपभोक्ताओं को पहले 100 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी, साथ ही निर्धारित शुल्क, ईंधन अधिभार और बिजली के दो सौ यूनिट तक के अन्य सभी शुल्क माफ किए जाएंगे। उपभोक्ताओं के स्थान पर अब इनका भुगतान राज्य सरकार अपनी खजाने से करेगी। इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सुबह भी एक ट्वीट किया था कि वह सुबह 10 बजकर 45 बजे एक बड़ी घोषणा करेंगे जिससे राज्य के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। जिसके बाद उन्होंने उपरोक्त घोषणा की।

सीएम ने बजट में किया था ये ऐलान

बता दें कांग्रेस के नेतृत्व वाले राजस्थान की गहलोत सरकार ने अपने बजट में प्रति माह 100 यूनिट तक की खपत करने वाले घरेलू उपयोगकर्ताओं के लिए 50 यूनिट तक अतिरिक्त मुफ्त बिजली की घोषणा की थी। पिछले तीन साल में 40,278 करोड़ और 2020 में 6,545 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। बता दें सीएम ने बजट भाषण में कहा था कि राजस्थान में डिस्कॉम पर विभिन्न कंपनियों का 4,201 करोड़ रुपये बकाया है

सुप्रीम कोर्ट ने जताई थी रेवडी कल्चर पर चिंता

बता दें सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों चुनाव से पहले देश भर में रेवड़ी कल्चर को खत्म करने को लेकर सख्ती दिखाई थी। कोर्ट ने कहा था कि ये एक गम्भीर मुद्दा है और चुनाव आयोग और सरकार इससे पल्ला नहीं झाड़ सकते। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा था कि सरकार और चुनाव आयोग इस पर रोक लगाने के लिए विचार करना चाहिए। दरअसल देश भर में चुनाव से पहले लगभग हर राजनीतिक दल वोट पाने के लिए बड़ी-बड़ी घोषणाएं करते है। खास कर कई राज्य ऐसे हैं जहां चुनाव के पहले बिजली बिल पर भारी भरकम सब्सिडी दी गई।

Post Views: 233
Tags: 100 unitsAssembly ElectionsCM Ashok GehlotCongress governmentFree electricity
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version