Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

नहीं थम रही है’महाराजा और राजा’की सियासी जंग,ये रही खास वजह

सोशल मीडिया पर कसे जा रहे तंज

DigitalDesk by DigitalDesk
May 30, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार
0
नहीं थम रही है’महाराजा और राजा’की सियासी जंग,ये रही खास वजह
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

ग्वालियर के ‘महाराजा’ और राघौगढ़ के ‘राजा’ के बीच चाहे एक पार्टी में रहे हों या अलग-अलग पार्टी में तकरार की खबरें हमेशा सामने आती रही हैं। कुछ राजनीतिक गलियारों में यह भी कहा जाता रहा है कि डेढ़ दशक बाद सत्ता में आई कांग्रेस की कमलनाथ सरकार का पतन भी इसी की परिणति थी। लेकिन यह सही है कि कभी खुलकर तो कभी लुके-छिपे दोनों के समर्थक एक-दूसरे पर निशाना साधते रहे हैं। जबसे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा और प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनवाई और स्वयं पहले सांसद बने उसके बाद केंद्रीय मंत्री,उस समय से यह तकरार अक्सर मीडिया की सुर्खी बनती रही है।

सोशल मीडिया पर कसे जा रहे तंज

सोशल मीडिया इन दिनों राजनेताओं के लिए आरोप-प्रत्यारोप का आसान जरिया बना हुआ है। सिंधिया ने दिग्विजय सिंह का एक वीडियो शेयर करते हुए उन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करने की बात कही, इसके साथ ही उन्होंने दिग्विजय सिंह को अहंकार त्यागने की सीख तक दे डाली। अब बारी राजनीति के मजे-मंजाये खिलाड़ी दिग्विजय सिंह की थी, वे कहां पीछे रहने वाले थे उन्होंने भी सोशल मीडिया के जरिए जवाब देते हुए सिंधिया द्वारा उनको दी गयी सीख के लिए धन्यवाद दे डाला और कहा कि सीख के लिए धन्यवाद महाराज। यह मामला 24 मई का है जब दिग्विजय सिंह बुरहानपुर जिले के दौरे पर थे। वहां की बैठक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें दिखाई दे रहे एक कार्यकर्ता से उनकी बहस हो रही है, उसके बाद दिग्विजय ने उसे बाहर जाने का कह दिया। इसका वीडियो आने के बाद भाजपा उन पर आक्रामक हो गयी। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दिग्विजय सिंह पर हमलावर हो गये और अहंकार त्यागने की नसीहत दे डाली।

Related posts

केरल में मानसून का कहर तेज, 5 जिलों में सीजन का पहला रेड अलर्ट; प्रशासन ने जारी की सख्त चेतावनी

मौसम अपडेट: उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी से कुछ राहत…. दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में मानसून की गतिविधि

June 6, 2026
Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026

एक दूसरे कम नहीं है महाराजा और राजा

आगे उन्होंने लिखा राजा साहब दिग्विजय सिंह जी अहंकार त्यागें, लोगों को अपनाना और सम्मान देना सीखें। दिग्विजय ने भी फौरन ही सोशल मीडिया के जरिए उत्तर देते हुए लिखा कि आपकी सीख के लिए धन्यवाद महाराज। ताजा संदर्भों में दोनों के बीच यह पहली तकरार नहीं थी। अप्रैल माह में कांग्रेसजनों को एकजुट करने उज्जैन पहुंचे दिग्विजय सिंह ने सिंधिया पर तंज कसते हुए कहा था कि ‘‘हे महाकाल, कांग्रेस में कोई ज्योतिरादित्य सिंधिया पैदा न हो।‘‘ उन्होंने यहां तक कहा था कि जब कमलनाथ की सरकार को गिराया गया उस समय महाराजा भाजपा के हाथों बिक गये जबकि अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के विधायकों को भाजपा ने 25 से 50 करोड़ रुपये तक का आफर दिया लेकिन उन्होंने कांग्रेस को धोखा नहीं दिया। इसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी तीखा पलटवार किया और ट्वीटर पर जवाब देते हुए लिखा कि ‘‘हेे प्रभु महाकाल कृपया दिग्विजय सिंह जी जैसे देश विरोधी और मध्यप्रदेश के बंटाढार भारत में पैदा न हों।

नारायण त्रिपाठी ने दे डाली सलाह

नारायण त्रिपाठी ने पत्र लिखकर प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि भगवान राम की चरण पादुका यानी खड़ाऊं नये संसद भवन में स्थापित की जायें। उनका तर्क है कि भारतीय संस्कृति व इतिहास में भगवान राम की खड़ाऊं से बेहतर सत्ता हस्तांतरण का प्रतीक और कुछ नहीं हो सकता। इसलिए रामराज्य की स्थापना के लिए भगवान राम की खड़ाऊं को नये संसद भवन में स्थापित किया जाए। उनका कहना था कि बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर, महात्मा गांधी से लेकर भारत रत्न अटलबिहारी वाजपेयी जी ने देश में रामराज्य की परिकल्पना साकार करने का स्वप्न देखा था। यदि ऐसा किया जाना संभव हो तो यह पारदर्शी ,समदर्शी और निष्पक्ष रामराज्य की सनातनधर्मी विचारधारा का वास्तविक सम्मान होगा और जिन विकृत मानसिकता के नेताओं ने खड़ाऊं सत्ता को नकारात्मक और कहीं और से संचालित होने वाली मान रखा है उनको भी सबक मिल सकेगा। इस प्रकार त्रिपाठी ने बिन मांगे ही सलाह दे डाली है। क्योंकि कुछ राजनेता अपने आपको सर्वज्ञ व सर्वज्ञानी समझते हैं और बिन मांगे सलाह देने का कोई अवसर हाथ से नहीं जाने देते हैं ।

Post Views: 228
Tags: Madhya Pradesh
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version