Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home धर्म

ज्येष्ठ के आखिरी मंगल पर पड़ने वाला है गंगा दशहरा, भूलकर भी इस दिन न करें ये गलतियां

DigitalDesk by DigitalDesk
May 30, 2023
in धर्म
0
ज्येष्ठ के आखिरी मंगल पर पड़ने वाला है गंगा दशहरा, भूलकर भी इस दिन न करें ये गलतियां
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

 

 

Related posts

RASIFAL today

7 मार्च 2026 का राशिफल: जानिए सभी 12 राशियों का हाल और ग्रहों की स्थिति 

March 7, 2026
Chaitra Month 2026

चैत्र मास 2026: जानिए इस पवित्र महीने के प्रमुख व्रत-त्योहार और धार्मिक महत्व

March 6, 2026

ज्येष्ठ के महीने में पड़ने वाले मंगलवारों को बड़ा मंगलवार कहा जाता है. इस दिन विधि विधान से भगवान हनुमान की पूजा की जाती है. कहते है कि जो इंसान बडे़ मंगलवारों पर विधि विधान से पूजा करता है, भगवान हनुमान उस व्यक्ति की सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं. ज्येष्ठ के महीना खत्म होने जा रहा है और इसका आखिरी मंगल 30 मई को पड़ने वाला है. संयोग की बात है कि इस दिन गंगा दशहरा भी पड़ने वाला है. इतने पवित्र दिन पर आपको कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए.  अन्यथा आपको उसके दुष्परिणाम झेलने पड़ सकते हैं. चलिए आपको उन गलतियों के बारे में बताते है ताकि आप पहले से ही सतर्क हो जाएं.

 

गंगा दशहरा और बड़ा मंगल का बन रहा है अद्भुत संयोग
ज्येष्ठ के आखिरी मंगल के साथ इस बार गंगा दशहरे का त्योंहार भी बनाया जाएगा. आपको बता दें कि गंगा दशहरा ज्येष्ठ शुक्ल की दशमी को मनाया जाता है. ऐसे में इस बार यह शुभ संयोग आखिरी बड़े मंगल पर पड़ रहा है. पुराणों के अनुसार गंगा दशहरे के दिन भोलेनाथ की जटाओं से निकलकर मां गंगा धरती पर अवतरित हुई थी. गंगा दशहरे के दिन दान करना बेहद शुभ माना जाता है.

 

इस अद्भुत संयोग पर इन गलतियों से बचे

1. किसी को उधार देने से बचें
ज्येष्ठ महीने के मंगलवारों के दिन किसी को भी उधार देने से बचना चाहिए. माना जाता है कि इस दिन उधार दिए हुए पैसों की वापस आने की संभावना बेहद कम हो जाती हैं. साथ ही लोगों को आर्थिक मोर्चों पर परेशानियों का भी सामना करना पड़ता हैं.

2.किसी को न कहे अपशब्द
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसे अद्भूत संयोग पर  शुक्र और शनि ग्रह के वस्त्रों को पहनने से बचना चाहिए. साथ ही क्रोध न करें और किसी भी व्यक्ति अपशब्द न कहे. इस दिन अपशब्द कहने से आप जितना बचेंगे, उतना आपके लिए बेहतर होगा.

3. मांस मदिरा का न करें सेवन
इस  दिन मांस मदिरा का सेवन करने से बचे. इनका सेवन करने से घर पर दरिद्रता आती है और बजरंगबली नाराज होते हैं. इसलिए हो सके तो मंगलवार को मांस मदिरा खाने से बचने की कोशिश करें.

4. पश्चिम दिशा में सफर करने से बचे
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन पश्चिम दिशा में सफर करने से बचे. उत्तर दिशा में दिशाशूल रहने के कारण इस दिशा में सफर करना सही नहीं माना जाता है. हालांकि अगर आपका सफर करना आवश्यक है तो घर से निकलने से पहले गुड़ खा लें.

Post Views: 161
Tags: ganga dasherajyestha month
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version