Tuesday, September 29, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

नेताओं के बयान दिखा रहे विपक्षी दलों में दरार,हैरान करने वाला मामला

केजरीवाल से बढ़ी कांग्रेस की तकरार

DigitalDesk by DigitalDesk
May 27, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार
0
नेताओं के बयान दिखा रहे विपक्षी दलों में दरार,हैरान करने वाला मामला
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

देश अगले साल लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं। तमाम विपक्षी दल भाजपा को हराने के लिए एकजुटता के दावे कर रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी बार बार कह रहे हैं कि मैं सभी को एकजुट करके भाजपा को सबक सिखाएंगे। ऐसे तमाम दावों के बाद कई विपक्षी नेताओं के जो बयान आ रहे हैं उनको देखकर कहा जा सकता है कि विपक्षी एकता में दरार पड़ रही है। इस दरार को भाजपा देखे न देखे पर विपक्षी दल के नेता खुद आगे होकर इस दरार की तरफ इशारा कर रहे हैं। आइए जानते हैं क्या मामला है।

सबसे पहले बात करते हैं केसीआर की

केसीआर तेलंगाना के मुख्यमंत्री है। उन्होंने हाल ही में जो कहा है वो सभी को चौकाने वाला है। केसीआर ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कर्नाटक में भले ही कांग्रेस जीत गई है और भाजपा हार गई है। इसका मतलब ये बिलकुल नहीं है कि कर्नाटक में सबकुछ बदल जाएगा। जैसा था वैसा ही रहेगा। मतलब यहां कोई बदलाव होने वाला नहीं है। बीते 75 सालों से हम यही देखते आ रहे हैं। केसीआर का यह सीधे तौर पर कांग्रेस पर तंज था । उनका ये बयान उस समय आया है जब अगले साल लोकसभा चुनाव होना है और कई विपक्षी दल भाजपा को हराने के लिए ताल ठोकने में लगे हुए हैं।

Related posts

UP Election: यूपी चुनाव से पहले परिसीमन पर फिर तेज हुई चर्चा, क्या 1-2 दिन की संसद बैठक में सरकार ला सकती है नया बिल?

UP Election: यूपी चुनाव से पहले परिसीमन पर फिर तेज हुई चर्चा, क्या 1-2 दिन की संसद बैठक में सरकार ला सकती है नया बिल?

September 29, 2026
मध्य शरद उत्सव की छुट्टियों के दौरान 67 लाख 9 हजार लोगों ने चीन के अंदर और बाहर यात्राएं कीं

मध्य शरद उत्सव की छुट्टियों के दौरान 67 लाख 9 हजार लोगों ने चीन के अंदर और बाहर यात्राएं कीं

September 29, 2026

तेलंगाना में आमने सामने होंगे केसीआर और कांग्रेस

तेलंगाना में कांग्रेस और केसीआर के बीच सीधे तौर पर आमने सामने की लड़ाई मानी जा रही है। इसी साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव में दोनों दलों में सीधा मुकाबला होने की संभावना है। बीते 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दूसरे नंबर की पार्टी थी। तब केसीआर को 47.4 प्रतिशत वोट के साथ 88 सीटें मिली थीं। जबकि कांग्रेस 28.7% वोट के साथ 19 सीटों पर काबिज हुआ थी। ऐसे में कांग्रेस केसीआर को भी मुख्य विपक्षी के तौर पर ही देखती है। इतना ही नहीं केसीआर ने हाल ही में महाराष्ट्र में अपनी पार्टी के विस्तार का ऐलान किया है। अगर केसीआर अपनी कोशिशों में सफल होते हैं, तो कांग्रेस को राज्य में नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कर्नाटक जीत से उत्साहित है कांग्रेस

भाजपा विरोधियों का एक लक्ष्य भाजपा को हराना है। ये बात केसीआर अपने हाल ही में किए गए कई राजनीतिक दौरे में कह चुके हैं। बीते दिनों बिहार सीएम नीतीश कुमार ने भी भाजपा को हराने के लिए एकजुट होने की बात कही थी, वहीं राहुल गांधी की सदस्यता जाने के बाद,कांग्रेस विपक्षी एकता से जुड़े इस अभियान में और तेजी से जुट गई है। और तो और कांग्रेस को कर्नाटक की जीत के बाद लगने लगा है कि भाजपा को मात देना कोई बड़ी बात नहीं है।

विपक्ष का नेता कौन होगा

विपक्ष को एकजुट करने के हो रहे तमाम प्रयासों के बीच एक सवाल सबसे बड़ा है कि इसका मुखिया कौन बनेगा। इस सवाल का जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है।विपक्षी एकता और थर्ड फ्रंट बनाने के लेकर कई तरह के दावे तो होते हैं, लेकिन इनका अगुआ कौन होगा, इस सवाल पर कोई सटीक उत्तर नहीं सामने आता है। एनसीपी के मुखिया शरद पवार ने भी बीते दिनों कई फैसलों में विपक्ष से अलग राय रखकर सभी को चौंकाया था।

केजरीवाल से बढ़ी कांग्रेस की तकरार

दिल्ली और पंजाब में कांग्रेस से आम आदमी पार्टी की टकरार किसी से छुपी नहीं है। यहां दोनो ही दलों में सियासी स्पर्धा चलती रहती है। जिस शराब घोटाले की जांच की आंच मुख्यमंत्री केजरीवाल तक पहुंची थी, वह मामला कांग्रेस ने ही उठाया था। वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को सत्ता से बेदखल किया है। हालांकि जब सीएम केजरीवाल को सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया था तो उससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उन्हें कॉल किया था। इस तरह की कांग्रेस से चल रही सियासी टसन के बीच कर्नाटक में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सीएम केजरीवाल को नहीं बुलाना भी अपने आप में एक सवाल है। कांग्रेस ने सिद्धारमैया की ‘ताजपोशी’ में दिल्ली सीएम केजरीवाल को भी नहीं बुलाया है। इसे लेकर आम आदमी पार्टी की ओर से भी प्रतिक्रिया आई है। इसे लेकर सौरभ भारद्वाज ने कहा कि, इसमें क्या बड़ी बात है, कोई बुलाता है और कोई नहीं।’

Tags: Delhi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version