Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

सत्येंद्र जैन की खराब होती सेहत,जानिए क्या है पूरा मामला

वायरल वीडियो से मचा था हंगामा

DigitalDesk by DigitalDesk
May 27, 2023
in दिल्ली
0
सत्येंद्र जैन की खराब होती सेहत,जानिए क्या है पूरा मामला
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को न्यायालय से बड़ी राहत मिली है। उनकी बिगड़ती सेहत को देखते हुए उन्हे 6 महीने की अंतरिम जमानत दी गई है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पिछले साल जेल गए जैन का वजन उस समय 97 किलोग्राम था। इसके बाद अब उनका वजन घटकर मात्र 62 किलोग्राम रह गया है। मतलब 35 किग्रा वजन घट गया।

वायरल वीडियो से मचा था हंगामा

दिल्ली की तिहाड़ में सजा काट रहे पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। वीडियो में जैन की मालिश और तमाम सुख सुविधाओं को दिखाया गया था।जिसमें उनके ऊपर अन्य कैदियों से मालिश कराने और जेल के अंदर वीआईपी सुविधाओं जैसे लाभ उठाने वाले आरोप लगाए गए थे। बाद में विवाद इतना बढ़ा कि उनकी सेल से आने वाले तीन कैदियो को हटा दिया गया। इसके अलावा 40 अधिकारी और कर्मचारियों को भी स्थानांतरित कर दिया गया। पूर्व मंत्री को पहले से ही तिहाड़ की जेल नंबर-7 में रखा था। यह वही जेल है जिसमें आमतौर पर आर्थिक अपराध वाले मामलों में गिरफ्तार किए गए आरोपियों को रखा जाता है।यहां जैन को 5 नंबर वार्ड के सेल में अकेले ही रखा गया था।इसके बाद मेडिकली स्थिति को देखते हुए जेल में उन्हे बेड की सुविधा प्रदान की गई थी।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

अकेलेपन से परेशान थे पूर्व मंत्री जैन

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन जेल में काफी अकेलापन भी महसूस करते थे। उनका समय कटना मुश्किल होता था,ऐसे में उन्होने जेल अधीक्षक को चिट्टी लिखी और कहा कि दो कैदियों को उनकी सेल में शिफ्ट कर दिया जाए। उनकी इस मांग पर मानवीयता के आधार पर कैदी रख दिए गए थे। ​जैसे ही इस मामले पर हंगामा हुआ तो जेल के डीजी संजय बेनीवाल ने दोनों कैदियों को सेल हटा दिया साथ जेल सुपरिटेंडेंट का भी तबादला कर दिया गया। इसके बाद पूर्व मंत्री की तबियत लगातार बिगड़ती गई और सेहत में कोई खास सुधार नहीं हो पाया।उनकी सेहत को देखते हुए उन्हें एक बार सफदरजंग हॉस्पिटल भी ले जाया गया था। इसके बाद डीडीयू और वहां से एलएनजेपी हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया था। फिलहाल पूर्व मंत्री एलएनजेपी हॉस्पिटल में ही भर्ती हैं।

सुबह की सैर और योगा करते थे

वार्ड में ही सुबह से घूमना और योगा करना उनकी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा थी। इसके बाद टीवी पर फिल्में और समाचार देखना भी उन्हे पसंद था। कभी उनका मन करता था तो कुछ न कुछ लिखने बैठ जाते थे। किताबे भी पढ़ लिया करते थे। सूत्रों की माने तो कुछ ऐसे मौके भी आए जब जैन ने अधिकारियों से तीखे अंदाज पर बात कर ली बाकी उनका रवैया बिलकुल सामान्य रहा है।

अन्न त्याग दिया था

यदि सूत्रों की बातों पर भरोसा किया जाए पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन ने जेल में आने से लेकर जमानत तक एक दिन भी अन्य ग्रहण नहीं किया। हालांकि इसके पीछे वे धार्मिक आस्था बताते थे और अधिकांशत: फल और सब्जियों का ही सेवन करते थे। विभिन्न कारणों के अलावा उनके वजन घटने का एक कारण यह भी माना जा रहा है। गिरते वजन के कारण कई डॉक्टरों ने उन्हे नियमित प्रोटीन लेने की सलाह दी थी। इसके बाद उन्होंनं प्रतिदिन मूंगफली और बादाम खाना शुरु कर दिया था। बताया जाता है कि एक दिन में वे करीब सौ से डेढ़ सौ ग्राम तक मूंगफली खा लिया करते थे।

Post Views: 155
Tags: Delhi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version