Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

नए संसद भवन: सुप्रीम कोर्ट में लगी याचिका में क्या क्या कहा,ये रहा पूरा मामला

संविधान का उल्लंघन

DigitalDesk by DigitalDesk
May 26, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार
0
नए संसद भवन: सुप्रीम कोर्ट में लगी याचिका में क्या क्या कहा,ये रहा पूरा मामला

New Delhi, Mar 30 (ANI): Prime Minister Narendra Modi makes a surprise visit to the new Parliament building, in New Delhi on Thursday. (ANI Photo)

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर विपक्ष आर पार की लड़ाई के मूड में आ गया है। राष्ट्रपति द्वारा नए संसद भवन का उद्घाटन कराने पर अड़े विपक्षी दल एकजुट हो रहे हैं। अब तक करीब दो दर्जन दलों ने कार्यक्रम का बहिष्कार करने की घोषणा की है। इसी बीच पूरा विवाद देश के शीर्षस्थ न्यायालय पहुंच गया है। सर्वोच्च न्यायालय के एडवोकेट सीआर जया सुकिन ने एक जनहित याचिका लगाई है उसमें उन्होंने क्या क्या कहा है आइए जानते हैं पूरा मामला।

संविधान का उल्लंघन

उच्चतम न्यायालय के एडवोकेट सीआर जया सुकिन ने अपनी याचिका में कहा है कि उद्घाटन समारोह में राष्ट्रपति को शामिल नहीं करके केंद्र सरकार ने भारत के संविधान का उल्लंघन किया है। इससे संविधान की गरिमा का ख्याल नहीं रखा जा रहा है।याचिका में कहा गया है कि संसद भारत का सर्वोच्च विधायी निकाय है। भारतीय संसद में राष्ट्रपति और दो सदन (राज्यों की परिषद) राज्यसभा और जनता का सदन लोक सभा शामिल हैं। राष्ट्रपति के पास किसी भी सदन को बुलाने और सत्रावसान करने की शक्ति है। साथ ही संसद या लोकसभा को भंग करने की शक्ति भी राष्ट्रपति के पास है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

ये दल समारोह में होंगे शामिल

रविवार को होने वाले समारोह का करीब दो दर्जन राजनैतिक दलों ने बहिष्कार किया है जबकि कई दलों समारोह में शामिल होने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम में शामिल होने वाले राजनीतिक दल तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी), शिरोमणि अकाली दल, बीजू जनता दल (बीजेडी) और युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) सहित करीब 25 दलों ने समारोह में शामिल होने का निर्णय लिया है।

इन्होंने किया बहिष्कार

राजद,जदयू,एनसीपी,द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके),एआईएमआईएम,तृणमूल कांग्रेस,आम आदमी पार्टी,भारतीय भाकपा,विदुथलाई चिरुथिगल काची (वीसीके),सपा सहित करीब 20 दलों ने कार्यक्रम का बहिष्कार किया है।

ये है पूरा विवाद

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सबसे पहले नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति को उद्घाटन करना चाहिए न कि प्रधानमंत्री को। राहुल की इस मांग कई विपक्षी दलों ने उनका समर्थन किया। आपको बता दें कि 28 मई को दोपहर 12 बजे पीएम मोदी नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले इस मुद्दे पर राजनीति शुरु हो गई और मामला इतना बढ़ा कि सुप्रीम कोर्ट से न्याय की गुहार लगाई।

Post Views: 316
Tags: #SupremeCourt
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version