Tuesday, October 20, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

विपक्ष के लिए नुकसानदायक सावित हो सकता है ‘लोकार्पण विवाद’!

सरकार को घेरने के लिए बनाई रणनीति

DigitalDesk by DigitalDesk
May 25, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार
0
विपक्ष के लिए नुकसानदायक सावित हो सकता है ‘लोकार्पण विवाद’!
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

नए संसद भवन का लोकार्पण प्रधानमंत्री नहीं बल्कि राष्ट्रपति से कराया जाना चाहिए। इसी मांग पर विपक्ष अड़ा हुआ है। इस मुद्दे पर विपक्ष खूब राजनीति कर रहा है। कांग्रेस की तरफ से उठाई गई इस मांग का समर्थन तमाम भाजपा विरोधी दल भी कर रहे हैं। यही कारण है कि अब तक करीब दो दर्जन दलों ने उद्घाटन समारोह के बहिष्कार का एलान कर दिया है। भले ही विपक्ष को लगता हो कि इस मुद्दे से उसे कोई राजनैतिक लाभ मिलेगा लेकिन जिस तरह की परिस्थितयां बन रही हैं उनको देखते हुए जानकार मानते हैं कि दांव उल्टा भी पड़ सकता है।

सरकार को घेरने के लिए बनाई रणनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को नये संसदीय परिसर का लोकार्पण करेंगे। संसद के अंदर सियासी चौसर तो बाद में बिछेंगे मगर संसद के बाहर नये संसद भवन के उद्घाटन का मुद्दा सियासी अखाड़े में तब्दील होता जा रहा है। एक तरफ जहां कांग्रेस पार्टी समेत लगभग दो दर्जन विपक्षी दलों ने न्यौते को नकार दिया है, वहीं भाजपा और साथी दलों ने आयोजन को खूब धूमधड़ाके के साथ आयोजित करने में जुटे हैं। विपक्षी शह और मात के खेल में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की इंट्री तब हुई जब कांग्रेस पार्टी को इस बात का भान हो गया कि वीर सावरकार के जन्मदिन पर नये संसद भवन के उद्घाटन का विरोध किया जाएगा तो महाराष्ट्र में शिवसेना और राकांपा साथी दल बिदक जाएंगे। सो,विवाद इस बात पर शुरू कर दिया गया कि प्रधानमंत्री नहीं संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति के हाथों सुनिश्चित होना चाहिए।

Related posts

ग्वालियर में आज भी जीवित है राजसी दशहरे की परंपरा, तलवार, शमी पूजन और ‘सोने की लूट’ का अनूठा संगम

ग्वालियर में आज भी जीवित है राजसी दशहरे की परंपरा, तलवार, शमी पूजन और ‘सोने की लूट’ का अनूठा संगम

October 20, 2026
Major change in petrol and diesel prices Nayara hikes rates by ₹5 Check today prices in major cities including Delhi

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, लेकिन आम आदमी की जेब पर महंगाई का दबाव बरकरार

October 20, 2026

आदिवासी वोट पर है नजर

द्रोपदी मुर्मू के आदिवासी होने का कार्ड विपक्षी दलों की ओर से जमकर खेला जाने लगा। ये मुद्दा अन्य विपक्षी दलों को भी सूट कर गया। लिहाजा, वीर सावरकर के जन्मदिन पर उद्घाटन का सीधा विरोध करने के बजाय प्रधानमंत्री नहीं महिला आदिवासी राष्ट्रपति से संसद भवन के उद्घाटन के मुद्दे को धार दी गई। इस बीच केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने विपक्ष के उन आरोपों की हवा निकाल दी कि प्रधानमंत्री संसद भवन का उद्घाटन क्यों कर रहे? केंद्रीय मंत्री ने उदाहरण देकर बता दिया कि पूर्व में बतौर प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी संसदीय परिसर के अलग अलग भवनों का उद्घाटन करते रहे हैं। बताया ये भी गया कि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नये संसद भवन के उद्घाटन का आग्रह किया था।

इसलिए विपक्ष की बढ़ सकती है मुसीवत

सियासी चौपाल पर कई बार फेंके जाने वाला दांव उल्टा भी पड़ जाता है। नए संसद भवन का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नहीं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से कराए जाने की मांग पर अड़ रहे विपक्ष के लिए आने वाले समय में दिक्कतें बढ़ सकती हैं। वजह ये है कि यदि आम लोगों में इस बात का संदेश चला गया कि राष्ट्रपति के बहाने विपक्ष वीर सावरकर का विरोध कर रहा है तो मुश्किलें बढ़ना तय है। जानकारों का मानना है कि यदि इस संदेश को जन जन तक पहुंचाने में भाजपा कामयाब हो गई तो मानकर चलिए कि महाराष्ट्र में एनसीपी और शिवसेना जैसे दलों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। महाराष्ट्र में वीर सावरकर को मानने वालों की बहुत बड़ी संख्या है। इसलिए यह माना जा रहा है कि विपक्ष का यह दांव उल्टा पड़ने से इंकार नहीं किया जा सकता है।

Tags: inauguration of new parliament
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version